मेरठ

इस बेटी ने अब्दुल कलाम की पुस्तक ‘इगनाइटेड माइंड्स’ से प्रभावित होकर पाया यह मुकाम

मेरठ की आस्था भट्ट को 'क्लैट' में मिली सफलता
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 1:25 PM IST
meerut
इस बेटी ने अब्दुल कलाम की पुस्तक 'इगनाइटेड माइंड्स' से प्रभावित पाया यह मुकाम

मेरठ। 'क्लैट' मतलब कामन लाॅ एडमिशन टेस्ट में सफलता पाकर मेरठ की आस्था भट्ट ने जिले के हिस्से में एक और कीर्तिमान डाल दिया। इससे पहले इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में भी दीवान पब्लिक स्कूल की इस छात्रा ने जिले में चौथी रैंक पायी थी। दो सफलताएं मिलने से खुश आस्था ने 'पत्रिका' को बताया कि वह अगर प्रभावित है तो पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुस्तक 'इगनाइटेड माइंड्स' से। इसके अलावा आदर्श उसके पिता जो कि मेडिकल रिप्रजेंटेटिव हैं और मां अध्यापिका। दीवान पब्लिक स्कूल की आस्था भट्ट ने पहले ही प्रयास में यह रैंक हासिल की है। इसके बाद आस्था क्या करेंगी तो उनका कहना है कि वह जज बनना चाहती हैं और देश की सेवा करना चाहती हैं। अस्था ने बताया कि वह जोधपुर में प्रवेश को प्राथमिकता देंगी, जबकि उसे नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) गांधीनगर और लखनऊ से भी आफर आएंगे। आशा को 528वीं रैंकिंग मिली है।

बोर्ड की परीक्षाआें के साथ तैयारी की

आस्था ने बताया कि वह बोर्ड परीक्षा के साथ ही 'क्लैट' की तैयारी भी कर रही थी। 'क्लैट' की तैयारी वह शनिवार और रविवार को करती थी जबकि सप्ताह के अन्य दिन बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटी रहती थी। आस्था का मानना है कि अगर जीवन में सफलता चाहिए तो इसके लिए आपको टाइम मैनेजमेंट के साथ ही अनुशासित होकर पढ़ार्इ करनी होगी। आस्था के पिता प्रदीप कुमार भट्ट का कहना है कि वह बेटी की इस सफलता से बहुत खुश हैं। आस्था की मां विभा का कहना है कि अगर बच्चे अनुशासित होकर अपने करियर की तैयारी करें तो उनके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। आस्था ने बताया कि उसको आटोबायोग्राफी पढ़ना बहुत पसंद है। आस्था ने बताया कि वह स्कूल में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लेती रहती है। कक्षा नौ में ही उन्होंने बोर्नवीटा क्विज प्रतियोगिता जीत ली थी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला