31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव Result: भाजपा के इस कद्दावर नेता ने विपक्ष के नेताआें की इस जानवर से तुलना की, पढ़िए पूरा बात

कैराना आैर नूरपुर उपचुनाव में भाजपा की हार को स्वीकारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 31 May 2018, 8:32 PM IST

meerut

उपचुनाव Result: भाजपा के इस कद्दावर नेता ने विपक्ष के नेताआें की इस जानवर से तुलना की, पढ़िए पूरा बात

मेरठ। भाजपा उपचुनाव में भले ही बेहतर न कर पाई हो और चुनाव परिणाम के नतीजे उसके पक्ष में नहीं आए हो, लेकिन भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है। वे इन चुनावों को आम चुनाव से अलग हटकर देख रहे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि जनता का निर्णय सरमाथे पर है। हम अपनी कमियों में सुधार कर 2019 के आम चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। विपक्षी दल किसी भ्रम में न रहें। यह उपचुनाव हैं इनमें इस तरह के नतीजे कोई नई बात नहीं है। इससे अधिक हैरानी की बात और क्या होगी कि नरेन्द्र मोदी के डर से आज सारा विपक्ष एकजुट हो गया है। सभी विपक्षी दलों को अपने वजूद का खतरा दिखाई दे रहा है। रालोद हमेशा से बैसाखी के सहारे रही है। वही उसने अब भी किया। अजित सिंह अपनी राजनीति खुद अपने पैरों पर नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ेंः अगले लोक सभा चुनाव के लिए यहां हो रहा था असलाह तैयार, राइफल बनाकर सात हजार में बेचते थे

यह भी पढ़ेंः हड़ताली बैंककर्मियों ने मोदी के नोटबंदी के फैसले को कहा- घटिया प्लानिंग, लोग इसलिए हुए थे परेशान

नरेन्द्र मोदी को बताया वोट ब्लोअर

डा. वाजपेयी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की इस समय देश में हवा चल रही है। जिस तरह एयर ब्लोअर होता है, वह जिधर हवा फेंकता है उधर ही तेज हवा आनी शुरू होती है। उसी तरह आज मोदी भाजपा के वोट ब्लोअर है। वह जिधर जाते हैं भाजपा के पक्ष में माहौल बनने लगता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में पूरे देश में माहौल बना हुआ है। 2019 में लोग गठबंधन आदि को दरकिनार कर नरेन्द्र मोदी को वोट करेंगे। सरकार जब अच्छा करने चलती है तो कुछ कमियां भी रह जाती है। हम उन कमियों की समीक्षा कर उनमें सुधार करेंगे और इसके बाद जनता के बीच जाएंगे। भाजपा ने कैराना और नूरपुर में विपक्षी उम्मीदवार को अच्छी टक्कर दी है। उन्होंने कहा कि सारे गीदड़ मिलकर भी एक शेर का शिकार नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शेर हैं।

यह भी पढ़ेंः थाने में इनकी शादी कराकर पुलिस ने पेश की एेसी मिसाल, बरसों रखेंगे लोग याद

यह भी पढ़ेंः सूचना मिली थी मकान में गाय बंद होने की, यहां की तलाशी ली गर्इ तो दंग रह गए सभी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश