मेरठ

मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीपैड पर स्वागत, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

CM Yogi visits Meerut अपने तय समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर आज मेरठ के पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में कूड़ा गाड़ियों व इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे कमिश्नरी सभागार पहुंचे जहां पर वो भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मंडलीय विभिन्न विकास परियोजनाओं के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2022, 11:48 AM IST
मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीपैड पर स्वागत, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीपैड पर स्वागत, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

CM Yogi visits Meerut उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार 26 अगस्त को मेरठ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर मेरठ पुलिस लाइन बने हेलीपैड पर पहुंचा। मेरठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनप्रतिनिधियों और आलाधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में कूड़ा गाड़ियों व इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मई 2022 को मेरठ आए थे। अपने उस दौरे के ठीक करीब ढाई महीने बाद एक बार आज फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में मंडलीय जिलों की समीक्षा बैठक के लिए मेरठ में मौजूद हैं।

10 मई 2022 को मेरठ आगपम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 66ः71 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। इसी के साथ ही रैपिड रेल निर्माण कार्यों और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का निरीक्षण भी किया। आज मुख्यमंत्री इन सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। उनके 10 मई के दौरे के ढाई महीने बाद आज काम कहां तक पहुंचा है।


पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे कमिश्नरी सभागार पहुंचे जहां पर उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रगति की समीक्षा अधिकारियों के साथ शुरू की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ एक.एक लाभार्थी तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त को भी निर्देश दिए कि वो खुद सभी विकास परियोजनाओं की धरातल पर समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद चौधरी चरण सिंह विवि प्रेक्षागृह मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाएगे। जहां पर वो छात्र.छात्राओं को टैबलेट का वितरण भी करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला