31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi visits Meerut : मेरठ में आज पांच घंटे रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गन्ना भुगतान सहित 15 योजनाओं की करेंगे समीक्षा

CM Yogi Adityanath visits Meerut प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करीब ढाई महीने बाद फिर से मेरठ के दौरे पर हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मई 2022 को मेरठ दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री योगी सुबह 10ः30 बजे मेरठ के पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। योगी कमिश्नरी सभागार में गन्ना भुगतान और अन्य 15 योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी दुरूस्त की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 26 Aug 2022, 9:16 AM IST

CM Yogi visits Meerut : मेरठ में पांच घंटे रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गन्ना भुगतान सहित 15 योजनाओं की करेंगे समीक्षा

CM Yogi visits Meerut : मेरठ में पांच घंटे रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गन्ना भुगतान सहित 15 योजनाओं की करेंगे समीक्षा

CM Yogi Adityanath visits Meerut मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को सुबह 10ः30 बजे मेरठ पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। जहां पर मुख्यमंत्री योगी कूड़ा गाड़ियों व इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।इसे बाद वहां से सीधे कमिश्नरी सभागार पहुंचेगे। कमिश्नरी सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक में हर घर तिरंगा अभियान और गन्ना भुगतान समेत 15 योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। मेरठ के अलावा मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक के बाद इसके बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र.छात्राओं को टैबलेट वितरण और छह किसानों को घरौनी देंगे।


कमिश्नरी में मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान मेरठ मंडल के सभी छह जिलों में गन्ना भुगतान की समीक्षा सीएम योगी करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री स्वनिधि, निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल,टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण, जल जीवन मिशन,कोरोना टीकाकरण, पीएम आवास, घरौनी वितरण, आईजीआरएस, रोजगार सृजन, स्कूल चलो अभियान, के अलावा ऑपरेशन कायाकल्प की मंडल में क्या स्थिति है इसके बारे में जानकारी करेंगे।


यह भी पढ़ें : CM Yogi visits Meerut : सीएम को मिली खामियां तो कार्रवाई तय, RRTS, मेजर ध्यानचंद खेल विवि या LLRM मेडिकल कॉलेज का कर सकते हैं दौरा

जिलाधिकारी दीपक मीणा नवाचार पर एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे। इसमें मेरठ में बनाई गई आधारशिला प्रयोगशाला, गांवों में बनाए पुस्तकालय, दिव्यांगों के लिए स्कूलों में सुविधा आदि की स्थिति बताई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में छह एएसपी, 36 सीओ, 50 एसआई, 500 कांस्टेबल और 100 ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव और एसपी सिटी विनीत भटनागर को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार खुद ही सीएम सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर रखेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश