मेरठ

योगी आने वाले थे गाजियाबाद में, मेरठ में पुलिस पर हुआ पथराव, भागकर बचार्इ जान

मेरठ में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष की सूचना पर पहुंची थी पुलिस  
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 5:18 PM IST
meerut police
योगी आने वाले थे गाजियाबाद में, मेरठ में पुलिस पर हुआ पथराव, भागकर बचार्इ जान

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ तो गाजियाबाद में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए आने वाले थे। गाजियाबाद में जहां उनके आने की तैयारी चल रही थी, वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद से 50 किलोमीटर दूरी पर यानी मेरठ में उनकी पुलिस पर पथराव किया जा रहा था। डायल 100 की गाड़ी में पथराव से गाड़ी के शीशे टूट गए और पुलिसकर्मियों को गाड़ी से नीचे उतरकर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

जाकिर कालोनी का है मामला

मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी का है। जहां पर रिश्ता तोड़ने को लेकर लड़का-लड़की दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर पहुंची डायल-100 की गाड़ी को देखकर लड़की पक्ष ने आपा खो दिया और उस पर पथराव कर दिया। इसमें डायल 100 इनोवा के शीशे टूट कर चकनाचूर हो गए। पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। थाने के फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जाकिर कॉलोनी निवासी युवती का रिश्ता कुछ समय पूर्व वसीम साथ तय हुआ था। कुछ दिन बाद ही हसमुद्दीन ने रिश्ता तोड़ते हुए अपने बेटे वसीम का निकाह दूसरी जगह कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।

भाग खड़े हुए पुलिसकर्मी

आरोप है कि रविवार को वसीम घर से बाहर जा रहा था तो लड़की पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान वसीम के ऊपर पिस्टल तान दी गर्इ। वसीम के घर जानकारी हुई तो उसका भाई अकरम भी आ गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। वसीम के पिता हसमुद्दीन ने सौ नंबर पर को सूचना दे दी। सूचना पर डायल-100 की इनोवा गाड़ी जाकिर कॉलोनी पहुंची तो लड़की पक्ष ने उस पर पथराव कर दिया। पथराव में गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाने के एसएसआई प्रमोद कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हसमुद्दीन और निजामुद्दीन को हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल अकरम और वसीम की डॉक्टरी कराई गई है। हसमुद्दीन की ओर से दूसरे पक्ष के कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला