मेरठ

मेरठ के मंच से पश्चिम में पंचायत चुनाव की जमीन तैयार कर गए सीएम

संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का मंत्र विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटने का दे गए निर्देश वरिष्ठ भाजपा नेताओं का जारी होगा वेस्ट सहित यूपी में दौरे का प्लान
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 8:07 PM IST
yogi_panchayat.jpeg
मेरठ में पहुंचकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा काे माल्यार्पण कर प्रणाम करते यूपी सीएम याेगी आदित्यनाथ

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) मोदीपुरम स्थित कृषि विश्व विद्यालय ( agriculture univercity ) में योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास। इसके बाद मंच से किसानों को साधने की कवायद। विपक्ष पर तीखे प्रहार और पश्चिम के भाजपा सांसदों और विधायकों ( BJP west up spokeperson ) के साथ संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह का संचार।म

मेरठ पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi news in hindi ) के भाषण का सार कुछ ऐसा ही था। उनका भाषण और भाजपा पदाधिकारियों ( Meerut BJP Leader ) के साथ बैठक पंचायत चुनाव पर अधिक फोकस रही। मेरठ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi aditya nath cm yogi ) ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव ( BJP panchayat elections ) में परचम लहराने का भी मंत्र दिया। सीएम ने रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी ने पंचायत चुनाव की चर्चा के साथ ही कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव-22 की तैयारी में जुट जाने के भी दिशा निर्देश दिए। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के सीनियर नेताओं का मेरठ सहित पूरे वेस्ट यूपी का दौरा लगातार जारी है। इसके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव को फिर से साधने की तैयारी है।


एमएलसी सीट पर जीत के बाद उत्साहित है भाजपा
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश इकाई कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने पर लगातार जोर दे रही है। एमएलसी सीट पर जीत हांसिल करने के बाद कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है। पिछले रविवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मेरठ में मंडल प्रभारियों के साथ बैठक की थी। बता दें कि भाजपा ने पहली बार एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार उतारे। अब पंचायत चुनावों में भी यह प्रयोग दोहराया जाएगा। एमएलसी चुनाव में वेस्ट यूपी में बरेली-मुरादाबाद खंड की एक और मेरठ-सहारनपुर खंड की दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। इसके बाद अब भाजपा पंचायत चुनावों की जमीन बनाने पर जुट गई है। इसी मुहिम को धार देने के लिए पार्टी नेताओं के दौरे चल रहे हैं।


गांव स्तर पर नेतृत्व तैयार करने की कवायद
सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने पंचायत चुनाव के जरिए गांव स्तर पर नेतृत्व तैयार करने के लिए ग्राम प्रधान तक के चुनाव लड़ने का प्लान बनाया है। भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि पार्टी को सक्रिय करने के लिए नीचले स्तर पर कई बैठकें हो चुकी हैं। पार्टी का उद्देश्य है कि हर चुनाव में मजबूत भागीदारी हो। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ0 चंद्रमोहन ने बताया कि पंचायत चुनावों के बाद पार्टी विस चुनावों का शंखनाद कर देगी।

Updated on:
14 Dec 2020, 8:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला