मेरठ

सीएम योगी ने बागपत और सहारनपुर को दी बड़ी सौगात, किया ऐसा ऐलान कि खुशी से झूम उठे लोग

बागपत में स्टेशियम और सहारनपुर में विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा

3 min read
Sep 11, 2018
सीएम योगी ने बागपत और सहारनपुर को दी बड़ी सौगात, किया ऐसा ऐलान कि खुशी से झूम उठे लोग

बागपत. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने उत्तेर प्रदेश के लोगों को एक और नेशनल हाई-वे का तोहफा दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को बागपत और सहारनपुर जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाई-वे का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां लोगों को भी संबोधित किया और भाजपा सरकार के कार्यों का जमकर बखान किया। वहीं, दोनों ही जिलों के लोगों के लिए अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की।

इस मौके पर सीएम योगी ने 2019 की जनवरी माह में पुलिस विभाग में पचास हजार नई नौकरी देने का वादा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे नौजवान अध्यापक बनना चाहते हैं, वह भी तैयार रहें, जल्द ही उनके लिए बड़ी संख्या में नौकरी आने वाली है। योगी ने कहा कि अब बिना किसी सिफारिश के हम आपको नौकरी देंगे। इसके अलावा सहारनपुर में एक विश्वविद्यालय बनाने का भी वादा किया। इससे पहले यीएम योगी ने बागपत में बाबा शाहमल के नाम पर बड़ौत में स्टेडियम की घोषणा की। इसके अलावा हाल ही में एशियन गेम्स पदक जीतने वाले शूटर शार्दूल विहान, रवि कुमार और पहलवान सचिन राठी और उनके कोच राजपाल सिंह और विवेक मलिक को भी सम्मानित किया। इस मौके पर योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जिन खिलाड़ियों ने देश का नाम बढ़ाया है, उनको सरकारी नौकरी देंगे।

वहीं सपा-बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक लाख 22 हजार सड़कों पर सपा-बसपा सरकार के पाप के गड्ढ़े थे, जिनको भरने का काम हुआ है। उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। यहां बिजली नहीं थी और कावड़ यात्रा पर कई प्रतिबंध थे। अब डीजे भी बजेगा और पुष्प भी बरसेंगे। गन्ना किसानों को 36 हजार करोड़ का भुगतान दिया है। दस हजार करोड़ देने का कम चल रहा है। 15 सितंबर तक गन्ना भुगतान सीधे किसान के खाते में जाएगा, इसके बाद मिलों पर शासन का डंडा चलेगा। प्रदेश में अपराधियों पर लगाम लगी है। विकास के अभियान को हम लेकर बढ़ रहे हैं। सड़कों के मामले में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाई तक पहुँच रहे हैं। नौजवानों को नौकरी दे रहे हैं और बिना लेन-देन के नौकरी दी है। शिक्षकों के लिए नौकरियों में जगह दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस में भी भर्ती करने जा रहे हैं और हाल ही में जो एशियन गेम्स हुए थे, उसमें जिन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का नाम बढ़ाया है उनको सरकारी नौकरी देंगे। सत्यपाल जी आपके लिए बहुत लड़ाई लड़ते हैं। वह रात को भी हमें परेशान करते हैं।

इस शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने आए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि सहारनपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग अब दिल्ली-शाकंभरी सिद्धपीठ राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर सांसद के आग्रह पर दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे पहले बागपत में उन्होंने कहा कि यमुना के पानी को साफ करने के लिए 100 करोड़ का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। नीतिन गडकरी ने बागपत की जनता को इस साल दिसंबर तक गंगा के साफ किए जाने का भी दावा किया। इसके अलावा यमुना के लिए भी 33 प्रोजेक्ट की उन्होंने घोषणा की। नितिन गडकरी ने कहा मेरठ महानगर से दिल्ली का सफर 40 मिनट में अब तय होगा, इसके लिए मार्च माह तक हाईवे निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने दिल्ली से जयपुर के बीच हाई-वे बनाएंगे। अभी तक 10 लाख करोड़ के काम शुरू किए जा चुके हैं। 1500000 करोड़ रुपए देश में खर्च करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को लखनऊ-कानपुर से जोड़ना चाहता हूं। पानी पर उतरने वाले जहाज खरीदने की तैयारी चल रही है। पानी में चलने वाली बस खरीद चुके हैं। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री कैशवप्रसाद मौर्या, बागपत सांसद और कन्द्रीय मंत्री सत्यपास सिंह, गाजियाबाद सांसद जनरल वीके सिंह और मुजप्फरनगर सांसद संजीव बालियान, सहारनपुर के सांसद लखनपाल शर्मा के अलावा स्थानीय विधाक और भाजपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री की बड़ी घाेषणाः दिल्ली-सहारनपुर हाईवे अब हाेगा दिल्ली- शाकम्भरी सिद्धपीठ हाईवे
Published on:
11 Sept 2018 08:53 pm
Also Read
View All