
मेरठ. खराब मौसम के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर मेरठ के मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में नहीं उतर सका। आसमान में हवा में चक्कर लगाने के बाद हेलीकाप्टर वापस गाजियाबाद के लिए लौट गया। अब सीएम योगी गाजियाबाद से मेरठ सड़क मार्ग द्वारा आएंगे। वे हापुड होते हुए मेरठ पहुंचेंगे। इसके लिए हाइवे को एक तरफ से बंद कर दिया गया है। मेरठ-हापुड मार्ग पर जगह-जगह फोर्स तैनात कर दिया गया है। पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त कर दी गई है।
बता दें कि मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले हैं। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर रविवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के ऊपर पहुंचा, लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं उतर पाया। कुछ देर चक्कर लगाने के बाद हेलीकाप्टर वापस गाजियाबाद लौट गया। अब सीएम हापुड़ होते हुए सड़क मार्ग से मेरठ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ इस दौरान 75 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान सीएम योगी कृषि विवि में डिजिटल लाइब्रेरी का भी लोकार्पण करेंगे।
विवि परिसर में आयोजित सभा में किसानों और छात्रों को संबोधित करेंगे। सीएम के आने से पूर्व ही कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौजूद हैं। ऐसी चर्चा भी चल रही है कि सीएम का हेलीकाप्टर कोहरे के कारण आसमान में ही है। सीएम के आने से पहले ही सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में किसानों और लोग पहुंच गए हैं। वहीं, विवि में प्रवेश के दौरान ही लोगों की जांच के बाद ही अंदर आने दिया गया है। कोरोना काल के दौरान जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए दूर-दूर बैठने की व्यवस्था की गई है।