मेरठ

CM Yogi Meerut Visit : पीएम मोदी का तीन साल पुराना सपना जल्द ही होगा पूरा : सीएम योगी

CM Yogi Meerut Visit मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरआरटीएस कारिडोर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा था वह जल्द ही रैपिड के रूप में पूरा होने वाला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रैपिड रेल देश की सबसे तेज गति से चलने वाली रेल है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2022, 11:00 AM IST
CM Yogi Meerut Visit : पीएम मोदी का तीन साल पुराना सपना जल्द ही होगा पूरा : सीएम योगी
CM Yogi Meerut Visit : पीएम मोदी का तीन साल पुराना सपना जल्द ही होगा पूरा : सीएम योगी

CM Yogi Meerut Visit मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचने पर भैंसाली रोडवेज वर्कशाला परिसर में आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। सीएम योगी ने पूरे कॉरिडोर पर हो रहे निर्माण कार्य की गतिविधियों का जायज़ा लिया। उन्होंने जमीन के नीचे बनाए जा रही रैपिड रेल की सुरंग निर्माण गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण कर उनके बारे में जानकारी मांगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन के चलते एनसीआरटीसी ने देश की पहली आरआरटीएस कॉरिडोर परियोजना की एक प्रदर्शनी लगाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एनसीआरटीसी की ओर से लगाई गई इस फोटो प्रदर्शनी में आरआरटीएस कॉरिडोर की पिछले तीन साल की निर्माण यात्रा को दर्शाया गया। बता दें कि दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली हाईस्पीड रैपिड रेल कारिडोर का शिलान्यास तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम से लेकर अभी हाल ही में गुजरात के सावली में आरआरटीएस के पहली ट्रेनसेट डिलीवरी तक की यात्रा को दर्शाया है। इसी के साथ ही रिकॉर्ड समय में 17 किलोमीटर के प्रायोरिटी सेक्शन पर की गई प्रगति के अलावा पिछले तीन साल में एनसीआरटीसी द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एनसीआरटीसी की ओर से फोटो प्रदर्शनी के बारे में प्रबंध निदेशक ने दी जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महत्वपूर्ण उपलब्धियों और एनसीआरटीसी परियोजना के कार्यान्वयन में विभिन्न तकनीकों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। बताया गया कि एनसीआरटीसी कोविड के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान भी इस परियोजना को अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से परिश्रम के साथ पूरा करने का प्रयास किया।

Updated on:
11 May 2022, 11:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला