मेरठ

Meerut Rally: सीएम योगी बोले, पीएम मोदी की बदौलत दुनिया में भारत का सिर गर्व से हुआ ऊंचा

आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है पीएम मोदी के काम व फैसलों से शीर्ष तीन देशों में पहुंचा भारत 56 महीनों में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2019, 1:40 PM IST
CM Yogi
सीएम योगी बोले, पीएम मोदी की बदौलक दुनिया में भारत का सिर गर्व से हुआ ऊंचा

मेरठ. लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद करने मेरठ पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि भारत एक दिन पहले ही अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई महाशक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि बीते 56 महीनों में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। इस मौके पर उन्होंने अपना पुराना नारा फिर से दोहराया, मोदी हैं तो मुमकिन है। उन्होंने यह नारा छह बार दोहराया। इसके साथ ही सभा में मौजूद लोगों ने भी मोदी है तो मुमकिन है का नारा लगाना शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वक्त पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है और यह सब संभव हो पाया प्रधानमंत्री मोदी की वजह से। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र् मोदी के काम और फैसले की वजह आज भारत शीर्ष तीन देशों में पहुंच गया है।

सीएम ने कहा कि हर कोई बस भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में पश्चिमी समेत पूरे प्रदेश को बिजली नहीं मिलती थी। वहीं, हमारी सरकार आने रके बाद अब निर्बाध रूप से बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि यहां अपराधियों का बोलबाला था। पूरे इलाके में अवैध बूचडख़ानों की भरमार थी। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार आने के बाद अब सारा अवैध काम और सारी गुंडागर्दी खत्म हो चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब शांति है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप