CNG Price in Meerut Today मेरठ और पश्चिमी उप्र सहित देश के अन्य जिलों में आज सीएनजी के दामों में वृद्धि हो गई। मेरठ और पश्चिमी उप्र में सीएनजी के दाम 80.84 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए हैं। जबकि इससे पहले सीएनजी की कीमत 78.84 रुपये प्रति किग्रा थी। यानी मेरठ सहित एनसीआर में सीएनजी के दामों में दो रुपये की वृद्धि आज हुई है।

CNG Price in Meerut Today सीएनजी वाहन मालिकों के लिए आज तेल कंपनियों ने जोर का झटका दिया है। आज मेरठ सहित पूरे एनसीआर और पश्चिमी उप्र में सीएनजी के दामों में दो रुपये की वृद्धि कर दी गई। सीएनजी की कीमत में वृद्धि से महंगाई का एक और झटका लगा है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड, बागपत, बुलंदशहर में सीएनजी गैस की कीमत 80.84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम 73.61 रुपये हो गए है। सीएनजी गैस पर प्रति किलोग्राम दो रुपय की वृद्धि की गई है।
इससे पहले यह दाम 71.61 रुपये प्रतिकिलोग्राम थी। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी गैस का दाम 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। सीएनजी गैस के दामों में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज रविवार सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई। इससे पहले सीएनजी के दामों में एक महीने पहले बढ़ोत्तरी की गई थी। गत 14 अप्रैल को सीएनजी की कीमत में दो रुपये पचास पैसे प्रति किलोग्राम बढ़े थे।
इस तरह से देखा जाए तो एक महीने के भीतर सीएनजी गैस की कीमत में चार रुपये पचास पैसे की वृद्धि कर दी गई है। मेरठ में सीएनजी गैस की कीमत 80.84 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। पिछले काफी समय से पेट्रोल डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है। पहले कमार्शियल गैस सिलेंडर उसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के बाद अब सीएनजी गैस के दामों में वृद्धि से लोगों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है।