मेरठ

Weather Alert: हवा ने वायु प्रदूषण से दिलायी थोड़ी राहत, सप्ताहभर बाद टूटेगा ठंड का रिकार्ड

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली सुधार पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मौसम में आएगा बदलाव अगले सात दिनों में तापमान में तेजी से आएगी गिरावट  
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2019, 11:35 AM IST
meerut

मेरठ। नवंबर (November) के आखिर में भी वायु प्रदूषण (Air Pollution) का असर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और वेस्ट यूपी (West UP) के कई जनपदों में देखने को मिल रहा है। शनिवार को चली हवा से हालांकि वायु प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन जब तक तेज हवा या बारिश नहीं होती, तब तक वायु प्रदूषण बने रहने की संभावना है। शनिवार और रविवार को हवा चलने से इसमें थोड़ी राहत मिली, जबकि 27 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश होने से वायु प्रदूषण से और ज्यादा राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों (Mountains) पर बर्फबारी (Snowfall) होने से इस सप्ताह के आखिर में ठंड का रिकार्ड टूटने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण वेस्ट यूपी, दिल्ली और आसपास मौसम में परिवर्तन आएगा और रात का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से भी कम होने का अनुमान है। 27 नवंबर को कहीं-कहीं बूंदाबादी हो सकती है, इससे वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी। साथ ही अगले तीन दिन में तेज हवा से स्मॉग कम होने की संभावना है।

शनिवार को मेरठ और आसपास अधिकतम तापमान 25.2 और न्यनूतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की हवा चलने से वायु प्रदूषण में भी फर्क आया है। मेरठ शहर का एक्यूआई 348 से घटकर 296 तक पहुंच गया है। इसी तरह नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, बागपत समेत वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों में लोगों को खराब हवा से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मौसम में इसी महीने बदलाव आएगा और 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9 और एक दिसंबर को तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अगले सात दिनों में संभावित तापमान

तारीख- अधिकतम-न्यनूतम तापमान

25 नवंबर- 27-16 डिग्री सेल्सियस

26 नवंबर- 25-16 डिग्री सेल्सियस

27 नवंबर- 23-14 डिग्री सेल्सियस

28 नवंबर- 26-14 डिग्री सेल्सियस

29 नवंबर- 27-12 डिग्री सेल्सियस

30 नवंबर- 26-09 डिग्री सेल्सियस

1 दिसंबर- 27-08 डिग्री सेल्सियस

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला