मेरठ

Weather Chhath festival : आज छठ पर्व पर ऐसा है मेरठ एनसीआर में ठंड का हाल

Weather on Chhath festival मेरठ में आज सुबह से हल्की ठंड पड़ रही है। आज छठ पर्व के दिन न्यूनतम तापमान मेरठ और NCR में 15—17 डिग्री के बीच रहा। छठ व्रतियों ने ठंड में घंटों पानी में खड़े होकर सूर्य उपासना की। आज सुबह छठ पर्व के दिन मेरठ में समय अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15:4 डिग्री रहा। हालांकि दिन में तापमान बढ़ने के संकेत हैं। सूर्य निकलने के बाद तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि आज वायु गुणवत्ता सूचकांका में हल्की कमी आई है और इस समय यह 300 के नीचे पहुंच गया है।

less than 1 minute read
Oct 31, 2022
Weather Chhath festival : आज छठ पर्व पर ऐसा है मेरठ एनसीआर में ठंड का हाल

Weather on Chhath festival आज छठ पर्व पर सुबह के समय मौसम काफी ठंडा हो गया। छठ व्रतियों ने ठंडे पानी में खड़े होकर उगते सूर्य की उपासना की। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज मौसम साफ रहेगा। मौसम में खुष्की के चलते नमी का स्तर काफी गिर गया है। इस समय हवा की रफ्तार भी कुछ तेज हुई है। मेरठ और एनसीआर में अब तापमान में कमी आने लगी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के संकेत हैं।

अब तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। तापमान धीरे-धीरे गिरता जाएगा। शाम से सुबह तक ठंड की रफ्तार भी तेज होगी। धूप निकलने के कारण हालांकि दिन में हल्की गर्म रहेगी। मेरठ के ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय अब कहीं-कहीं कोहरा देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर यूं कहे कि ठंड ने अब दस्तक दे दी है।


बात वायु गुणवत्ता सूचकांक की करे तो रविवार को अवकाश होने के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी आई। जिस कारण से वायु गुणवत्ता सूचकांक भी कुछ सुधर गया। वहीं ग्रेप 3 लागू करने से भी हालात में कुछ सुधार आया है। लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक के बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

Published on:
31 Oct 2022 09:33 am
Also Read
View All