2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ पर्व पूजा 2022 : आस्था की अंजुरी से व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बिखरी छठ की छटा

Chhath festival Puja 2022 लोक आस्था के महापर्व छठ के दिन व्रतियों ने आस्था की अंजुरी से उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा और उपासना की। इसी के साथ ही लोक आस्था के पर्व छठ का समापन हो गया। मेरठ और आसपास के जिलों गाजियाबाद,नोएडा में सुबह चार बजे से ही छठ पूजा के लिए बनाए घाटों पर श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मेरठ के गंगोल तीर्थ और गाजियाबाद के हिंडन घाट पर सुबह चार बजे छठ पर्व पर मेला जैसा नजारा दिखा।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 31, 2022

Chhath Puja 2022 : आस्था की अंजुरी से व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बिखरी छठ की छटा

Chhath Puja 2022 : आस्था की अंजुरी से व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बिखरी छठ की छटा

Chhath festival Puja 2022 लोक आस्था का महापर्व छठ आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों से चल रहे छठ महापर्व में आज लाखों छठ व्रतियों ने छठ के लिए बनाए गए पावन घाट पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की पष्ठी के दिन घाटों पर चार बजे से ही उल्लास का माहौल दिखाई दे रहा था। घाटों पर मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। दीपों की पवित्र ज्योति के साथ पारंपरिक गीत गाती महिलाएं घाट पहुंचीं। व्रतियों ने सूर्योदय वंदन के साथ पानी में खड़े हो आस्था की अंजूरी से सूर्य देवता को अर्घ्य दिया।

छठ पर्व पर घाटों में लाखों श्रद्धालु की उपस्थिति अविस्मरणीय क्षण के गवाह बने। छठ व्रतियों की इस भीड़ में सभी धर्म व समाज के लोग शामिल रहे। गाजियाबाद के हिंडन घाट पर भी रात से ही छठ पर्व की तैयारी चल रही थी। सूर्य साधकों एवं साधिकाओं ने छठ पर्व आज सुबह घाट पर उपस्थित होकर छटा बिखेरी। निर्जल उपवास में व्रतियों ने घंटों कमर भर गंगा व कृत्रिम तालाब के पानी में खड़े रहकर सूर्य को अर्घ्य दिया।


यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2022 : छठ पर इन खास जगहों पर तॉबे की सूर्य प्रतिमा रखने से होगा चमत्कारिक लाभ

सड़कों और घाटों पर सहयोग व प्रेम का अद्भुत नजारा दिखा। बिना किसी वैदिक मंत्र और कर्मकांड के मनाए जाने वाले लोक आस्था पर्व छठ के इस मौके पर लाखों व्रतधारियों ने फल और कंद मूल से उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग