मेरठ

Weather Alert: सुबह कोहरा बढऩे से पांच डिग्री पहुंचा तापमान, 48 घंटे तक चलेंगी सर्द हवाएं, देखें वीडियो

Highlights सर्द हवाओं के चलने से वेस्ट यूपी के जनपदों में बढ़ी ठंड बाजारों की रौनक हुई बेरंग, स्टेशन और बस अड्डों पर सन्नाटा शीत लहर में हवा की रफ्तार 15 -20 किमी प्रति घंटा के आसार

2 min read
Dec 23, 2019

मेरठ। सर्द हवाओं (Cold Waves) की मार से वेस्ट यूपी (West UP) कांप उठा है। रविवार से चल रही तेज हवा ने मौसम को और सर्द कर दिया। सोमवार को सुबह से ही कोहरे (Fog) और धुंध के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार सुबह 10 बजे तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रहा। सोमवार दिसंबर में अब तक का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा है। रात से ही सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान रखा। ठंड ने बाजारों की रौनक को भी कम कर दिया है। ठंड की सबसे ज्यादा मार गरीब आदमी पर पड़ रही है। नगर निगम (Nagar Nigam) ने अलाव (Alav) की व्यवस्था मुख्य चौराहों पर की है जो नाकाफी साबित हो रही है।

शीतलहर व कोहरे के साथ सर्दी का भीषण प्रकोप जारी है। मौमस विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जब हवा मंद होगी तो कोहरा अपना असर दिखाना शुरू करेगा। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। 11 बजे तक तेज सर्द हवाओं के चलने के कारण शीतलहर ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। मौसम में हुए तेजी से बदलाव के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित होना शुरू हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्दी बढऩे का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। महानगर के प्रमुख बाजार देर से खुले तथा बाजारों में आम दिनों की तरह रौनक नहीं दिखी। कोहरे की मार का असर रेलगाडिय़ों पर भी पड़ा तथा कई ट्रेनें दो से 7 घंटे देरी से चली है। उधर हाइवे तक पर वाहनों की संख्या काफी कम दर्ज की गई, सुबह अधिकांश वाहन दिन में भी हेडलाइट जलाकर निकल रहे थे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ नदारद है।

सर्द हवाएं चलने से प्रदूषण कम हो गया है। मेरठ में पिछले 24 घंटे में एक्यूआई 368 से 239 पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिक एन. सुभाष का कहना है कि शीत लहर की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर तक होने से सर्द मौसम बना हुआ है। अगले 48 घंटे तक ठंड का असर ऐसा ही बना रहेगा। सुबह और रात को कोहरा बढऩे के आसार हैं।

Updated on:
23 Dec 2019 09:01 pm
Published on:
23 Dec 2019 12:54 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड