मेरठ

कर्नल के बाद अब पत्नी और साली की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार

Highlights- मेरठ में देर रात आई रिपोर्ट में 13 लोग मिले संक्रमित- नई चेन की कड़ी तलाशने में नाकाम रहा स्वास्थ्य विभाग- मौत के आंकड़े में प्रदेश में आगरा के बाद मेरठ दूसरे नंबर पर
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2020, 10:31 AM IST
Corona: Administration will be dealt with such sudden infection
Corona: Administration will be dealt with such sudden infection

मेरठ. मेरठ में सैन्य अधिकारी (Military Officer) के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने के बाद अब उसकी पत्नी और साली भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को आर्मी (Army) के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं शनिवार को देर रात आई रिपोर्ट में 13 मामले सामने आए, जिन्हें कोरोना पाजिटिव पाया गया। मेरठ (Meerut) में बाजार खोल दिए गए हैं। इस वजह से कोरोना का खतरा भी बढ़ता हुआ दिख रहा है। 13 नए मामलों के साथ यहां कुल संख्‍या 502 हो चुकी है। वहींं एक संदिग्‍ध की मौत की सूचना है, जिसके सैंपल लेकर टेस्‍ट के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि मौत का आंकडा मेरठ का प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। यहां कोरोना से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 21 लोगों के डिस्‍चार्ज करने के बाद से यहां 371 लोगों को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।
सीएमओ डाॅ. राजकुमार ने बताया कि दो इनमें से अपने परिवार के संपर्क वाले हैं, जो एक गाजियाबाद व एक मेरठ का निवासी हैं।

इनके साथ ही एक हरवांस विहार, गांव मलिक मधियान, एक हॉस्पिटल कंपाउडर शास्‍त्री नगर, एक लालकुर्ती निवसी, चार एक प्राइवेट हॉस्पिटल के कर्मचारी, चार महिला और एक पुरूष इश्‍वरपुरी निवासी, एक आदर्श नगर और अन्‍य में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन सभी को क्‍वारंटीन करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि नई चेन की कड़ी तलाशने मे काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। लोगों को खुद नहीं पता कि वे अब कहां से संक्रमित हो रहे हैं।

Published on: