26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 जून की तैयारी में जुटे लोग, मॉल में होने लगी साफ-सफाई, मंदिरों को लेकर भी आई बड़ी खबर

Highlights: -मुरादाबाद स्थित कई मॉल और रेस्टोरेंट्स में साफ-सफाई शुरू हो गई है -सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी की जा रही है -गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर खोलने की भी घोषणा महंत ने कर दी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Jun 2020, 12:18 PM IST

demo1.jpg

मुरादाबाद/गाजियाबाद। कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन से अब लोगों को धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। इसके लिए सरकार ने जून माह में अनलॉक 1 लागू किया है। जिसमें अलग-अलग फेज में बाजार, मॉल, रेस्टोरेंट व धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी जा रही है। इस कड़ी में लोगों को अब 8 जून का इंतजार है। कारण, गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार इस दिन से मॉल्स, धार्मिक स्थल आदि खोलने की अनुमति प्रदान की जा सकती है। हालांकि अंतिम फैसला राज्य सरकार व जिला प्रशासन को लेना है।

यह भी पढ़ें: आज से खुल जाएंगे ये बाजार, नई गाइडलाइन हुई जारी, देखें पूरी लिस्ट

मॉल व रेस्टोरेंट्स में साफ सफाई शुरू

इस कड़ी में मुरादाबाद स्थित कई मॉल और रेस्टोरेंट्स में साफ-सफाई भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि मॉल प्रशासन व रेस्टोरेंट मालिक अगामी आठ जून के मद्देनजर यह करा रहे हैं। कारण, उम्मीद जताई जा रही है कि सूबे की योगी सरकार द्वारा इस दिन से प्रदेश में मॉल व रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। जिसके चलते अब मॉल व रेस्टोरेंट के मालिक साफ सफाई के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करने में जुट गए हैं। लेकिन, इस बाबत जिला प्रशासन द्वारा अभी कोई सरकारी आदेश जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी समेत चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कार्यालय सील कर सभी कर्मियों को छुट्‌टी पर भेजा

मंदिर खोलने की भी तैयारी

गाजियाबाद स्थित प्रसिद्ध भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के कपाट 8 जून को सुबह खुलेंगे। यह कहना है मंदिर के महंत नारायण गिरी जी महाराज का है। उन्होंने कहा कि मंदिर के कपाट खुलने के बाद लोग एक साथ भीड़ ना लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान के दर्शन कर बारी बारी से जलाभिषेक करें। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के महंत श्री नारायण गिरी जी महाराज ने बताया कि अनलॉक 1 की घोषणा की गई है और धार्मिक स्थलों को भी खोले जाने की अनुमति दी गई है। सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के कपाट भी 8 जून को सुबह ही लोगों के दर्शन के लिए खुल जाएंगे।