26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी समेत चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कार्यालय सील कर सभी कर्मियों को छुट्‌टी पर भेजा

Highlights- दफ्तर को सील कर किया गया सैनिटाइजेशन का काम - तीन दिन की छुट्टी पर भेजे गए कर्मचारी - सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jun 2020, 8:43 AM IST

Coronavirus: गुजरात में कोरोना से बीते 24 घंटे में 33 की मौत

Coronavirus: गुजरात में कोरोना से बीते 24 घंटे में 33 की मौत

नोएडा. प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद कारोना के संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सेक्टरों और गांवों के बाद अब यह संक्रमण सरकारी दफ्तरों तक पहुंच गया है। नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में शुक्रवार को चार कर्मचारियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि इन कर्मचारियों में एक ओएसडी भी शामिल हैं। कर्मचारियों के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही प्राधिकरण के दफ्तर को सील कर सेनिटाइजेशन का काम किया गया है। बता दें कि इससे पहले कलेक्ट्रेट में एसडीएम के ड्राइवर में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में सिपाही की माैत का मामला, परिजनों ने सिपाही की कथित प्रेमिका पर लगाया हत्या का आराेप

अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के चार कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये कर्मचारी ग्रुप हाउसिंग और कामर्शियल डिपार्टमेंट के हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ऑफिस को सील कर सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया है। इसके साथ ही एहतियातन कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है।

इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को वर्क फ्राॅम होम के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों के कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रहा है। उनके कांटेक्ट में आए सभी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- तोरई की बासी सब्जी खाने से एक ही परिवार के छह सदस्याें की हालत बिगड़ी, एक की माैत