26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी खबर: अब महज दाे घंटे में मिलेगी कोरोना रिपाेर्ट

Highlights सहारनपुर जिला अस्पताल में जल्द टू-नेट मशीन से महज दाे घंटे में ही मिल जाएगी कोरोना की रिपाेर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 6 Jun 2020, 2:33 PM IST

coronavirus infection effects have starting showing in jodhpur

जोधपुर में फिर बढऩे लगी है चिंता, अब आने लगे हैं कोरोना लक्षण वाले मरीज

सहारनपुर। COVID-19 virusकोरोना वायरस की जांच के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना हाेगा। महज दाे घंटे में अब जांच रिपाेर्ट मिल सकेगी। इसके लिए सहारनपुर के जिला अस्पताल में आधुनिक तकनीक वाली मशीन लगाई जा रही है। इस मशीन से अब महज दाे घंटे में जांच रिपाेर्ट मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: 7 अस्पतालों ने एडमिट करने से किया इंकार, गर्भवती ने एंबुलेंस में तोड़ा दम, बच्चे की भी गर्भ में ही मौत

सहारनपुर ( Saharanpur ) में अभी तक कोरोना वायरस ( Corona virus ) के 235 मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक जांच नमूने नाेएडा, मेरठ और लखनऊ भेजे जाते रहे हैं। इसलिए जांच रिपाेर्ट में आने में कम से कम दाे से तीन दिन का समय लगता था। अब ऐसा नहीं हाेगा। अब टू-नेट मशीन से जिला अस्पताल में ही जांच रिपाेर्ट मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: सख्ती: पुलिस को इनामी बदमाश की थी तलाश, वह अब इस तरह हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों को शासन ने टू-नेट नशीन दी है। यह आधुनिक तकनीक वाली मशीन महज दाे घंटे में ही नमूने की जांच करके रिपाेर्ट दे देती है। कुछ जनपदों में इस मशीन से जांच भी शुरू हाे गई है। सहारनपुर में इस मशीन से जांच का कार्य शुरू नही किया गया है। मशीन काे आए लगभग तीन दिन समय बीत गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि, दाे दिन में मशीन से जांच शुरू हाे जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पत्नी पर लगा पति को जहर खिलाने का आरोप, हालत नाजुक

उम्मीद जताई जा रही है कि, टू नेट यानी न्यूक्लिक एसिड एम्लीफिकेशन टेस्ट मशीन से काफी राहत मिलेगी। इस मशीन काे ऑपरेट करने के लिए स्टाफ काे ट्रेंड किया गया है। मशीन की कीमत 8 कराेड़ रुपये बताई जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस साेढी ने बताया की इस मशीन का प्रयोग कोरोना संदिग्धों की जांच के लिये किया जायेगा। मशीन को इंस्टॉल किया जा रहा है। मशीन के चालू हाे जाने के बाद नमूने बाहर भेजने की जररूत नहीं पड़ेगी।