मेरठ

इस बचकानी-सी वजह पर मेरठ में हिन्दू-मुस्लिम आ गए आमने-सामने, फिर हुआ यह…

जमकर हंगामे के बाद साम्प्रदायिक तनाव,फोर्स तैनात  
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 3:22 PM IST
meerut
इस बचकानी-सी वजह पर मेरठ में हिन्दू-मुस्लिम आ गए आमने-सामने, फिर हुआ यह...

मेरठ। घर पर हमला करने के मुस्लिम समुदाय के आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ने पर मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ। इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया। मामला बिगड़ने पर पुलिस फोर्स ने हालात को काबू में किया। इस दौरान पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।

पार्क में कार खड़ी करने को लेकर कहासुनी

माधवपुरम सेक्टर तीन का रहने वाला विपिन कार चलाने का काम करता है। मंगलवार को पार्क में कार खड़ी करने को लेकर उसकी अपने पड़ोसी जुबेर से कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन बुधवार देर रात जुबेर ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपिन के घर पर हमला बोल दिया। इस झगड़े में विपिन के साथ ही उसके परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गईं। इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। भाजपाइयों ने इस घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया तो पुलिस ने रात में ही आरोपी जुबेर, जाकिर और छोटू को पकड़ लिया।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया हंगामा

पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देर रात मेरठ के भूमिया पुल पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की है। पुलिस को दोनों पक्षों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। जाम लगाने की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीएसी को भी बुला लिया गया। पुलिस ने जाम खोलने के लिए कहा तो लोगों ने मना कर दिया, लेकिन किसी तरह से सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर की फिजां बिगाड़ने वालों में से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पहले भी बिगड़ चुका है माहौल

मेरठ में पहले भी इसी क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल खराब हो चुका है। इसके बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क नहीं हुए। पिछले चार महीने में सांप्रदायिक टकराव की यह तीसरी घटना है।

Updated on:
4 Oct 2018, 3:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला