मेरठ

मेरठ में ईद पर दवा खरीदने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल

लावड़ क्षेत्र में पथराव के बाद हुर्इ फायरिंग, घायलों में बच्चे भी
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 11:20 AM IST
meerut
मेरठ में ईद पर दवार्इ खरीदने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल

मेरठ। ईद के दिन भी मेरठ जिले में कई स्थानों पर खूनी संघर्ष हुआ। पहले थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नमाज पढ़ने को लेकर फायरिंग और र्इंट-पत्थर चले। इसके बाद लावड़ कस्बे में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष के बीच पथराव और फायरिंग में आधा दर्जन बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के निजी चिकित्सालय और सीएचसी में भर्ती कराया।

नमाज के बाद दवाई को लेकर मामले ने पकड़ा तूल

कस्बे के मौहल्ला घासमंडी निवासी शाहआलम का क्षेत्र में ही मेडिकल स्टोर है। ईद की नमाज के बाद क्षेत्र के रहने वाले साबिर पहलवान का बेटा राजा अपने दोस्त फैसल के साथ शाहआलम के मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान राजा और शाहआलम के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि शाहआलम व उसके साथियों ने राजा और फैसल को वहीं पर जमकर पीटा। आरोप है कि दोनों के ऊपर फायरिंग भी की गई, लेकिन गोली दोनों में से किसी को नहीं लगी और दोनों लोग जान बचाकर मौके से भागे। घायल राजा ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राजा के परिजनों ने मेडिकल स्टोर पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट व पथराव शुरू हो गया। घटना के चलते बाजार में भगदड़ मच गई।

चहल-पहल वाला बाजार हो गया सुनसान

आरोप है कि इसी दौरान शाहआलम के भाई मुरसलीम ने अपनी लाइसेंसी बदूक से अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। दूसरे पक्ष ने भी अवैध असलाह से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की घटना के बाद हड़कंप मच गया। जहां कुछ देर पहले बाजार में ईद की चहलपहल थी वहां पर फायरिंग और पथराव के बाद अफरा-तफरी मच गई और थोड़ी देर में ही बाजार खाली हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली और पथराव में घायल हुए आदिल, फैसल, मुस्कान, आदिल और राजा, नासिर, सैफुद्दीन सहित अन्य लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी है। दोनों में से किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। फायरिंग और पथराव के सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला