मेरठ

Big Breaking: संगीत सोम को नहीं मिली योगी के मंत्रिमंडल में जगह, कांग्रेस नेता ने कह दी बड़ी बात

खास बातें- बुधवार को हुआ याेगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्‍तार Congress के नेता ने सरकार पर साधा निशाना Meerut से किसी भी विधायक को नहीं मिला मंत्रिपद
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2019, 2:51 PM IST
yogi cabinet

मेरठ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मेरठ के किसी भी विधायक को जगह नहीं मिली है। इसको लेकर कांग्रेस ( Congress ) के नेता ने सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है क‍ि मेरठ की जनता को भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) हमेशा ठगती रही है।

यह कहा कांग्रेस नेता ने

बुधवार को याेगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्‍तार हुआ। इसमें मेरठ के किसी भी विधायक को जगह नहीं मिली है। इनमें एक नाम फायरब्रांड विधायक संगीत सोम का भी है। मेरठ के छह में से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाए जाने पर कांग्रेस के जिला प्रवक्‍ता अभिमन्‍यु त्‍यागी ने कहा कि भाजपा को मेरठ में एक भी विधायक इस काबिल नहीं लगा कि उसको मंत्री पद दिया जाता। मेरठ से सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और 80 फीसदी पार्षद भाजपा से हैं।

इनके नाम थे चर्चा में

उन्‍होंने कहा कि सपा ( SP ) सरकार में मेरठ के पास कैबिनेट मंत्री और 12 राज्य मंत्री रहे थे। बसपा ( BSP ) सरकार में मेरठ के राज्यसभा सांसद को यूपी का मिनी मुख्यमंत्री तक कहा जाता था। जबक‍ि कांग्रेस में मेरठ के सांसद को केंद्रीय मंत्री का पद तक मिलता था। मेरठ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजधानी भी कहा जाता है। इसके बावजूद भाजपा हमेशा मेरठ से धोखा करती आई है। आपको बता दें क‍ि मेरठ से संगीत सोम और सोमेंद्र तोमर को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा चल रही थी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Updated on:
21 Aug 2019, 2:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई