मेरठ

अब कांग्रेस नेत्री नगमा ने दलित नाबालिग आैर युवाआें के लिए कर दी यह मांग

भाजपा नेताआें पर यह कहकर साधा निशाना

2 min read
Jun 17, 2018
अब कांग्रेस नेत्री नगमा ने दलित नाबालिग आैर युवाआें के लिए कर दी यह मांग

मेरठ।2019 लोकसभा चुनाव के निकट आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता से लेकर नेत्री तक सक्रिय हो गये है। यहीं वजह है कि अब कांग्रेस नेता अब जनता के बीच पहुंचने शुरू हो गये है।इतना ही नहीं अब कांग्रेस की नेत्री नगमा ने तो दलितों के हक में दलित युवाआें के लिए यह मांग की है।इतना ही नहीं यह मांग पूरी न होने पर नेत्री ने दलितों के साथ आंदोलन छेड़ने तक की बात कही दी है।

र्इद के मौके पर नगमा ने की यह मांग

दरअसल मेरठ में शनिवार को र्इद के मौके पर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और मेरठ-हापुड़ लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी नगमा पहुंची थी।यहां उन्होंने डीएम अनिल ढींगरा से मुलाकात करते हुए। गत 2 अप्रैल को भारत बंद को लेकर हुर्इ हिंसा के मामले में नाबालिग आैर युवकों निर्दोष बताते हुए उनकी की गिरफ्तारी का विरोध जताया।साथ ही उन्हें रिहा करने की मांग को उठाया। कांग्रेस नेत्री ने इस मामले को लेकर दलितों के साथ आंदोलन छेड़ने की बात भी कह दी।

दलितों पर उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त

सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा कि दलितों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार से 2 अप्रैल की हिंसा में भाजपा नेताओं के इशारे पर प्रशासन द्वारा दलितों को जबरन जेल भेजा गया।उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके बाद उन्होंने जेल में बंद निर्दोषों को तुरन्त रिहा करने की मांग उठाई।उन्होने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार हर मामले में फेल हो रही है और जनता इससे त्रस्त हो रही है। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।

Published on:
17 Jun 2018 12:38 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड