2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजरफ्तार कार ने पलक झपकते ही बच्चे का किया एेसा हाल, लोगों ने की यह मांग

प्रशासन आैर पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को दिया आश्वासन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 10:43 AM IST

bijnor

तेजरफ्तार कार ने पलक झपकते ही बच्चे का किया एेसा हाल, लोगों ने की यह मांग

बिजनौर।कोतवाली शहर के नगीना रोड पर एक तेज़ कार चालक ने बच्चे को कुचल दिया ।इस हादसे में घायल बच्चे को लोग अस्पताल लेकर इलाज़ के लिये गए।इलाज़ के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।बच्चे की मौत पर घर मे कोहराम मच गया।मृतक बच्चे के घर वालो ने मुआवजे की मांग को लेकर बिजनौर नगीना रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उचित कार्रवार्इ और मुआवजे की बात कहते हुए किसी तरह से सड़क पर जाम को हटवाया और बच्चे के शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें-पुलिस ने जंगल से पकड़े ये लुटेरे एेसे देते थे वारदात को अंजाम

सड़क से गुजरते समय तेजरफ्तार कार बच्चे को कुचला

बिजनौर शहर के नगीना रोड पर शनिवार को रसूलपुर गढ़ी निवासी आयुष नाम का बच्चा सामान लेने के लिये घर से निकला था। तभी नगीना रोड से तेज रफ्तार में आ रही वर्ना कार ने बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बार आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया।वहीं मौके से गुजर रहे लोगों ने घायल बच्चे को पास के जिला अस्पताल पहुंचाया।यहां जांच के दौरान पुलिस ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-पति ने पत्नी से कहा... तो महिला ने भरी कचहरी में कर दिया ये हाल

परिजनों ने पता लगते ही लगाया जाम

सड़क हादसे में बच्चे की मौत से गुस्साए उसके घर वाले और गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। रसूलपुर गढ़ी के रहने वाले विवेक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बच्चे की मौत होने के बाद लोगों ने परिवार को मुआवजा देने और उचित कार्रवार्इ की मांग को लेकर जाम लगाया था।जाम बढ़ता देख मौके पर एसडीएम बिजनौर और सीओ सिटी गजेंदर पाल सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।वहां उन्होंने लोगों को समझाया। साथ ही लोगों ने परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने आैर टक्कर मारकर फरार हुए आरोपी कार चालक को जल्द पकड़कर कार्रवार्इ की मांग की है।प्रशासन आैर पुलिस अधिकारियों के आश्वासन देने पर लोग सड़क से हटे।पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक का पता लगाने में जुटी है।