मेरठ

आम चुनाव में सफलता के लिए कांग्रेस का यह फॉर्मूला जानकर हो जाएंगे हैरान

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर पर पार्टी संगठन में होगा भारी फेरबदल
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 7:55 PM IST
congress
आम चुनाव में सफलता के लिए कांग्रेस का यह फॉर्मूला जानकर हो जाएंगे हैरान

केपी त्रिपाठी @ पत्रिका
मेरठ. सत्ता के वनवास में बुरे दौर से गुजर रही प्रदेश कांग्रेस (Indian National Congress) में अब बडे़ बदलाव की आहट शुरू हो चुकी है। ये बदलाव आने वाले दो महीने में दिखाई देंगे। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर पर पार्टी संगठन में भारी फेरबदल दिखाई देगा। एक कांग्रेसी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अभी तो प्रदेशाध्यक्ष का नाम फाइनल होना बाकी है। इस बार प्रदेशाध्यक्ष की मदद के लिए उनके साथ तीन उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे। इन तीनों को प्रदेश के अलग-अलग भागों की कमान सौंपी जाएगी।

भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने भी बांटा प्रदेश
भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने उप्र के चार टुकडे़ कर दिए हैैं। इनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम प्रदेश, रूहेलखंड और मध्य उप्र का हिस्सा शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि आम चुनाव से कुछ समय पहले चुनावी तैयारी के लिहाज से यह बड़ा बदलाव होगा। गौरतलब है कि आज भले ही छोटे दलों के लिए भले ही कांग्रेस डूबता जहाज हो, लेकिन यही कांग्रेस कभी इन दलों के लिए संजीवनी बनकर इनके काम आई थी। सपा हो या बसपा दोनों की उप्र में मजबूती का आधार कांग्रेस ही है।

लंबे समय से इंतजार
गौरतलब है कि कांग्रेसियों को लंबे समय से जिला-शहर कमेटियों में बदलाव का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार संगठनात्मक फैसलों को लेकर चल रहा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश के लिए नए नेतृत्व को लेकर चल रहा असमंजस जल्द ही समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही फ्रण्टल संगठन में खाली पड़े दूसरे पदों को भी भरा जाएगा।

उसूलों से समझौता नहीं
वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.निर्मल खत्री से हुई बातचीत में उन्होंने पत्रिका को बताया कि कांग्रेस ने कभी राजनीति में अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस प्रदेश में अपने सिद्धांतों से समझौता करती तो सपा और बसपा प्रदेश की सत्ता के आसपास भी नहीं भटक पाती। लोकसभा चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए कांग्रेस के अलावा सभी राजनैतिक दलों ने बूथ स्तर की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस अभी अपना संगठन भी ठीक तरीके से मजबूत नहीं कर पाई है, लेकिन अब कांग्रेसियों को अधिक इंतजार नहीं करना होगा।

Updated on:
8 Oct 2018, 7:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला