मेरठ

Hit and Run: मेरठ में कंटेनर ने 30 सेकेंड में 16 को रौंदा, पांच की मौके पर ही मौत

दिल्ली रोड पर खून से लथपथ शव, मांस के चिथड़े आैर घायलों की चीख से हर कोर्इ कांप गया  
3 min read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 8:14 AM IST
meerut
Hit and Run: मेरठ में कंटेनर ने 30 सेकेंड में16 को रौंदा, पांच की मौके पर ही मौत

मेरठ। बुधवार की देर रात दिल्ली की आेर से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आ रहा एक पार्सल कंटेनर अनियंत्रित हो गया आैर एक के बाद एक कर्इ वाहन उसकी चपेट में आ गए।16 लोगों को रौंद दिया, इनमे से पांच की मौके पर ही मौत हो गर्इ। यह सब 30 सेकेंड के भीतर ही हो गया। किसी को पता ही नहीं चला कि आखिर हो क्या रहा है। इसके साथ-साथ कंटेनर की टक्कर से मांस से भरी गाड़ी पलट गर्इ, मौके पर पहुंचे लोगों ने इसमें आग लगाने की भी कोशिश की। एसपी सिटी व पुलिस फोर्स ने भीड़ को नियंत्रित किया। मरने वालों में एक की पहचान माधवपुरम निवासी अरुण की हुर्इ है। देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। जिला प्रशासन ने मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख आैर घायलों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। बताते हैं कि कंटेनर चालक नशे में धुत था, डिवाइडर पर कंटेनर चढ़ने के बाद भागने की कोशिश में लोगों ने उसे पकड़ लिया आैर जबरदस्त पिटार्इ करके पुलिस को सौंप दिया।

पैदल व्यक्ति को रौंदकर दौड़ाया था कंटेनर

रात करीब 11 बजे दिल्ली की आेर से पार्सल कंटेनर मोहकमपुर क्षेत्र के एक ढाबे पर आकर रुका। थोड़ी देर बाद कंटेनर यहां से चला तो इसकी चपेट में एक साइकिल सवार आ गया। इस हादसे से घबराकर चालक ने कंटेनर को करीब की 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ाना शुरू कर दिया। कंटेनर जैसे ही शॅाप्रिक्स माॅल पर पहुंचा, तो वहां से गुजर रही स्कूटी कंटेनर की चपेट में आ गर्इ। कंटेनर चालक ने इसके बाद गाड़ी की स्पीड आैर बढ़ा दी। इसके बाद दिल्ली चुंगी पर कंटेनर ने मीट से भरी एक पिकअप गाड़ी को आेवरटेक करते समय साइड मार दी। इसके कारण मीट से भरी गाड़ी पलट गर्इ। इसकी चपेट में साइड से गुजर रहे स्कूटी पर सवार दो लाेग टेंपो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गर्इ। जबकि पिकअप के चालक समेत दर्जनों लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। दरअसल, इस क्षेत्र में रात के समय चहल-पहल रहती है आैर चाय की दुकानों के आसपास रिक्शा-आॅटो रिक्शा वालाें का जमावड़ा रहता है। इसके बाद चालक ने कंटेनर की गति आैर बढ़ा दी। पुराना बागपत अड्डा एचएस चौक पर कंटेनर रिक्शा को रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। इस रिक्शा का चालक आैर इसमें सवार एक व्यक्ति की भी मौके पर ही मौत हो गर्इ।

चालक को पकड़ा, लोगों का हंगामा

एक के बाद एक हिट करते हुए आगे बढ़ रहे इस कंटेनर के डिवाइडर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद लोग दिल्ली चुंगी से बागपत अड्डे आ गए आैर यहां से भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ की जबरदस्त पिटार्इ करके पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी रणविजय सिंह ने हंगामा कर रहे लोगाें को समझाने की कोशिश की आैर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कंटेनर ने 16 लोगों को रौंदा, इनमें से पांच की मौत हुर्इ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हर कोर्इ कांप गया यह देखकर

नशे में धुत कंटेनर के चालक के एक के बाद किए हादसे से रोड पर चारों खून से लथपथ शव, मांस के चिथड़े आैर लोगों की चीख पुकार मची हुर्इ थी। लोगों ने एचआरएस चौक पर जमकर हंगामा किया। इसकेे बाद प्रशासनिक व पुलिस अफसर यहां पहुंचे आैर लोगों की मांग पर मुआवजे की घोषणा की। मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख आैर घायलों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा के बाद हंगामा खत्म हुआ।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला