3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर के लोगाें ने निकाली सांसद आैर विधायक के खिलाफ यह अनोखी यात्रा आैर दी बड़ी चेतावनी

अमित शाह ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सांसदों आैर विधायकों को दी थी सलाह  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Aug 2018, 8:54 PM IST

meerut

यूपी के इस शहर के लोगाें ने निकाली सांसद आैर विधायक के खिलाफ यह अनोखी यात्रा आैर दी यह बड़ी चेतावनी

मेरठ। एक तरफ सरकार अपनी छवि सुधारने के लिए कल्याणकारी योजनाआें को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं दूसरी ओर सांसद और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी भी उनके अपने समर्थक हैं, जिन्होंने 2017 में भाजपा को यह सोचकर वोट किया था उनके क्षेत्र की समस्याएं खत्म होगी। लेकिन समस्या खत्म होना तो दूर समस्याएं और बढ गई है। आरोप है कि जब क्षेत्रीय लोगों ने अपनी समस्या उठाने के लिए कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया तो सांसद ने कई गाड़ी पुलिस की भेजकर वहां दबाव बनाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ेंः शरीयत की तर्ज पर बनी हिन्दू अदालत की जज ने महात्मा गांधी पर दिया विवादित बयान, मच रहा है हड़कंप

अमित शाह ने दी थी सांसदों आैर विधायकों को सलाह

भाजपा जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता का यह आक्रोश तब है जबकि अभी कुछ दिन पहले ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों और सांसदों के पेंच कसे थे और हिदायत दी थी कि वे अधिक से अधिक जनता के बीच जाए और उनकी समस्याओं का समाधान करें। लेकिन मेरठ जिस तरह की स्थिति दिख रही है उससे तो लगता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की हिदायत का इन जनप्रतिनिधियों पर कोई असर नहीं है। रोहटा रोड निवासियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापित एक ज्ञापन भेजा है। इससे पहले रोहटा रोड निवासियों ने एक प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने सांसद और विधायक के फोटो लिए बैनर और होर्डिग्स लिए हुए थे और उनमें दोनों जनप्रतिनिधियों के विरोध में नारे लिखे हुए थे।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जनपद में योगी के आदेशों का उड़ा एेसा मजाक, इसे लेकर हुआ जमकर हंगामा

दो साल से खराब हालत में है रोहटा रोड

प्रदर्शकारियों का नेतृत्व कर रहे दुष्यंत रोहटा का कहना है कि रोहटा रोड पिछले दो साल से जर्जर हालात में है। जनता सड़क निर्माण के लिए धरने, प्रदर्शन, भूख हड़ताल तक कर रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में लिखा है कि आज हम आपके सांसद और विधायक को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए एक शयन यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर आने वाले आठ दिनों में जो प्रस्ताव 22 करोड़ 65 लाख का पास किया गया है वह लखनऊ नहीं भेजा गया तो रोहटा रोड के हजारों लोग सरकार, सांसद, विधायक के पुतले जलाएंगे।

क्षेत्र के लोगों ने कहा- नहीं देंगे भाजपा को वोट

आने वाले चुनाव में 2019 में भाजपा पार्टी को वोट नहीं देगे। सड़क निर्माण न होने पर भाजपा नेताओं को चूड़ियां भेंट करेंगे। शयन यात्रा में सुशील कुमार, सुनील कुमार, ओमकार साहरण, नरेश शर्मा, जयराज सिंह आदि शामिल रहे। इस बारे में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश