मेरठ

दरोगा ने गाय वापस नहीं की तो सीएम के सामने आत्मदाह की दी चेतावनी, देखें वीडियो

Highlights दो महीने से गाय के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद चार दिन में नहीं हुई गाय वापस तो आत्मदाह का ऐलान कालू के ऐलान से अधिकारियों में मच गया हड़कंप  
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 7:36 PM IST
meerut

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में पिछले दो महीनों से एक गाय के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को खुद को गाय का मालिक बताने वाले कालू नाम के शख्स ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए चार दिन का समय देते हुए सीएम के सामने आत्मदाह का ऐलान किया है। कालू के ऐलान के चलते अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है।

हिंदू स्वाभिमान संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ गोपालक कालू कलेक्ट्रेट पहुंचा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बीती 10 नवंबर को कालू के घर के बाहर बंधी उसकी पालतू गाय खुलकर कहीं चली गई थी। काफी ढूंढ़ने के बाद 20 नवंबर को कालू की गाय दरोगा राजवीर के घर बरामद हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी मशक्कत के बाद भी दरोगा उस गाय को वापस नहीं कर रहा है। उल्टा गाय को निराश्रित बताते हुए दरोगा ने एक सामाजिक संगठन के पदाधिकारी से उसका फर्जी गोदनामा तैयार करा लिया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद भी थाना पुलिस से लेकर कोई अधिकारी इस मामले में कार्रवाई को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार दिन में कालू को उसकी गाय वापस नहीं मिली तो वह 17 दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करेगा। उधर, संस्था के पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में ज्ञापन दिए जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला