मेरठ। कैंट बोर्ड द्वारा टोल बनाकर की दिल्ली, रुड़की और मवाना हाइवे पर की जा रही वसूली को लेकर गुरुवार को कैंट बोर्ड में आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा कैंट विधानसभा के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और सभी पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में टोल वसूली का मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में तय किया गया कि मानमाने टोल पर अगले दो महीने तक के लिए रोक लगा दी जाए। सभी टोलों पर अब कोई टैक्स नहीं वसूला जाए। इतना ही नहीं इसके लिए 5 सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी गई। जो कैंट बोर्ड के टोल टैक्स के छोड़े गए ठेकों की समीक्षा करेगी। वहीं यह कमेटी कैंट बोर्ड के क्षेत्र का निर्धारण भी करेगी। बैठक के दौरान काफी संख्या में भाजपाई पहुंच गए थे।