उन्नाव में हुई रेप पीड़िता की मौत के मामले में पार्टी पर शोक सभा को लेकर भी गुटबाजी दिखाई पड़ी। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने की मांग की गई। शोक सभा में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी, आदित्य चैधरी, सीमा प्रधान, मनोज चपराना समेत अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।