मेरठ

मेरठ में धर्म परिवर्तन कराने के बाद की शादी, फिर बंधक बनाकर रखा

एसएसपी से लगार्इ गुहार, बजरंग दल ने दी चेतावनी
2 min read
Jul 08, 2018
meerut
मेरठ में धर्म परिवर्तन कराने के बाद की शादी, फिर बंधक बनाकर रखा

मेरठ। लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह कलकत्ता की रहने वाली है आैर एक युवक ने अपना धर्म छिपाते हुए उससे 2007 में शादी की आैर इसके दो साल बाद युवक उसे अपने गांव सरधना ले आया आैर जब उसकी असलियत पता लगी तो उसने विरोध किया। इसके बाद युवक ने उसे घर में ही बंधक बनाकर रखा। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विशेष सम्प्रदाय के युवक के भार्इ भी उसके साथ बद्तमीजी करते हैं। पीड़िता ने किसी तरह बजरंग दल के कार्यकर्ताआें से सम्पर्क किया। इसके बाद उनके साथ पीड़िता एसएसपी से गुहार लगाने उनके आफिस पहुंची। उसने कहा कि उसके बच्चों को भी वहां खतरा है आैर उन्हें बंधक बनाकर रखा हुआ है। उसने उसके घर कोलकाता भिजवाने आैर आरोपियों के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की। वही इस मामले में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि मामला दस साल पुराना है मामले की जांच कराई जाएगी उसके बाद जांच के आधार पर कार्रवार्इ होगी।

बजरंग दल की आरोपी पर कार्रवार्इ की मांग

पीड़िता के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि अगर प्रशासन लव जिहाद को रोकने में फेल दिखाई दिया तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इन लव जिहादियों को सबक सिखाएंगे चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। इन्हें अपने तरीके से इन जिहादियों को सबक सिखाएंगे। उन्होंने एसएसपी से मांग की युवक व उसके मामा समेत नौ लोग इस मामले में आरोपी हैं, इनके खिलाफ सख्त कार्रवार्इ की जाए, ताकि इस तरह के मामले न हों।

Published on:
08 Jul 2018 10:00 am