मेरठ

Corona के खौफ के साथ बेबसी भी…चार लोग नहीं मिले तो शव को रिक्शे में लादकर ले गए कब्रिस्तान

Highlights लिसाड़ी गेट के कमेला रोड क्षेत्र का वीडियो आया सामने संक्रमण से मौत के बाद चार लोग भी नहीं दे पा रहे कंधा एसपी सिटी ने कहा- इस मामले की करवाई जाएगी जांच
2 min read
• •
Updated: 26 May 2020, 12:13 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस (Corona Virus) का खौफ कहें या इसे मरने वाली बदकिस्मती कि मरने के बाद उसको चार कंधे भी नसीब नहीं हुए। अपने रिश्तेदार ही उसको हाथ लगाने से कतराते रहे। जब शव (Deadbody) को कंधा देने कोई आगे नहीं आया तो परिजन उसको रिक्शा में लादकर कब्रिस्तान (Cemetery) के लिए लेकर चल दिए। जिन लोगों ने भी शव को रिक्शा में देखा उसी ने हाथ जोड़कर ऊपर वाले से उसकी जन्नत बक्श की दुआ मांगी। दरअसल, रिक्शा में एक बुजुर्ग के शव को रिक्शा में कब्रिस्तान तक ले जाने का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ है। इसमें रिक्शा के पीछे-पीछे एक बाइक पर दो व्यक्ति चल रहे हैं। कोरोना के संक्रमण से दम तोडऩे वालों को अंतिम संस्कार के लिए चार लोग तक नहीं जुट पा रहे हैं।

वायरल वीडियो में लिसाड़ी गेट के कमेला रोड पर एक शव रिक्शा में रखा हुआ जा रहा था। इस शव के पीछे-पीछे बाइक पर परिजन चल रहे थे। इसे कोरेाना संक्रमण का ही डर कहें या बदकिस्मती। शव को रिक्शे में रखकर कब्रिस्तान ले जाया जा रहा था। माना जा रहा है कि संक्रमण के डर से कोई भी शव को कंधा देने के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने रिक्शा बुलाया और और शव उसमें रखकर कब्रिस्तान ले जाया गया। कुछ लोगों ने शव को रिक्शा में ले जाते देखा तो उसका फोटो बना लिया। वहीं, इस बारे में एसपी सिटी डा. एएन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी कि शव किसका था और उसे रिक्शा में क्यों लेकर जाया जा रहा था। हो सकता है कि कोरोना संक्रमण के कारण कोई लक्षण दिखे हो। वहीं मृतक के परिजनों ने भी इसकी जानकारी स्वास्थ विभाग को नहीं दी।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!