3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: अगले 72 घंटे में तापमान बढ़ने के बाद तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई नौतपा शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 May 2020, 7:19 AM IST

meerut

मेरठ। सोमवार से नौतपा (Nautapa) शुरू होने के बाद से गर्मी ने लोगों के घर में होने के बावजूद झुलसाकर रख दिया है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ। अगले 72 घंटों में लोगों को राहत देने वाली खबर है। मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists) ने अगले 72 घंटों में तापमान के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद तेज आंधी (Storm) और बारिश (Rain) का अलर्ट (Alert) जारी किया है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के बाद वेस्ट यूपी के किसानों में पाकिस्तानी टिड्डियों का खौफ, जारी किया गया हाई अलर्ट

रविवार की मध्यरात्रि में नौतापा शुरू होने के बाद से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सोमवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यहां सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बढ़े हुए तापमान की स्थिति वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में भी रही। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। आसमान से आग बरस रही है। लू चलने और तापमान बढऩे से लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में पारा और बढ़ेगा, ऐसे में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के लॉकडाउन में ईद पर टूट गया इस शाही ईदगाह का 800 साल पुराना रिकार्ड

मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले तीन दिन में तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। 28 मई के बाद पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि 28 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। उसके बाद 29 व 30 मई को आंधी और बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश