मेरठ

OMG: अस्पताल से फरार हुआ कोरोना मरीज, मेरठ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप

Highlights: -दिल्ली से मेरठ आकर एक निजी अस्पताल में करा रहा था उपचार -कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने पर टीम लेने पहुंची तो हुई फरारी की जानकारी -मेरठ से दिल्ली तक के अस्पतालों में तलाश शुरू, अभी तक नहीं मिला मरीज
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 4:49 PM IST
mrt_1587541788.jpg

मेरठ। निजामुद्दीन दिल्ली के एक मरीज ने चार दिन तक एनएच-58 स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। इस मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेने अस्पताल पहुंची तो वह फरार हो गया। पहले तो मामले को दबाए रखा गया। पता न चलने पर इस मरीज की मेरठ से लेकर दिल्ली के अस्पतालों में तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार शहर के एक चिकित्सक का दौराला थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर अस्पताल है।

इस अस्पताल में निजामुद्दीन दिल्ली निवासी एक मरीज चार दिन पहले इलाज कराने आया था। 13 जून शनिवार की रात इस मरीज की कोरोना की रिपोर्ट निजी लैब से पॉजिटिव आई तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। निजी अस्पताल की सूचना पर रविवार को जब विभाग की टीम मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए पहुंची तो यह मरीज स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। बताया गया कि यह मरीज कार से फरार हुआ। सूचना पर दौराला इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान और डायल 122 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मरीज का सुराग नहीं लगा।

रविवार से लेकर आज मंगलवार तक पुलिस ने संक्रमित मरीज की तलाश में शहर के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को छान मारा। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। एक टीम मरीज की तलाश में दिल्ली भी भेजी गई है। दिल्ली के अस्पताल में भी मरीज की तलाश शुरू कर दी गई है। कोरोना संक्रमित मरीज के फरार होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस बात का भी खतरा है कि वह अगर लोगों के बीच घूम रहा होगा तो कितना बड़ा खतरा पैदा करेगा।

Updated on:
16 Jun 2020, 4:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप