मेरठ

देश के सबसे लंबे ट्रस ब्रिज को रखने के लिए 12 घंटे बंद रहेगा दिल्ली—मेरठ रोड

दिल्ली मेरठ रोड पर स्थित चिपियाना रेलवे ओवर ब्रिज पर देश का सबसे लंबा ट्रस ब्रिज रखा जाएगा। इस ब्रिज केा रखने में करीब 12 घंटे का समय लगेगा और इसके लिए हाइवे पर बड़ी क्रेन को लगाया गया है। ये ट्रस ब्रिज कोकण रेलवे के इंजीनियरों की देखरेख में रखा जाएगा। इसके लिए आज रात आठ बजे से सुबह बुधवार को 8बजे तक मेरठ दिल्ली रोड को बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि ये देश का सबसे वजनी 2270 टन व 115 मीटर लंबा ट्रस ब्रिज है। इसको बनाने में 1.13 लाख नट बोल्ट लगाए गए हैं।

2 min read
Jun 21, 2022
देश के सबसे लंबे ट्रस ब्रिज को रखने के लिए 12 घंटे बंद रहेगा दिल्ली—मेरठ रोड

आज मंगलवार रात आठ बजे से दिल्ली-नोएडा से मेरठ आना है या नोएडा जाना है तो इसके लिए एनएच 9 या फिर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे का उपयोग करना बेहतर होगा। क्योंकि चिपियाना में रात आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक दिल्ली मेरठ रोड को बंद किया जाएगा। इन 12 घंटे के दौरान मेरठ की ओर लौटने वाली दो लेन ही खुली रहेगी। जबकि दो लेन को बंद रखा जाएगा। बता दें कि चिपियाना रेल ओवर ब्रिज यानी आरओबी के लिए ट्रस ब्रिज को एक तरफ से खिसका कर दूसरी तरफ करने के लिए सड़क के दो लेन पर क्रेन को खड़ा किया जाएगा।

एनएचएआइ इस समय एनएच-9 और डीएमई की 14 लेन के लिए चिपियाना में 16 लेन का आरओबी बना रहा है। इसके अंतिम चार लेन के लिए ट्रस ब्रिज रखने की तैयारी चल रही है। यह ट्रस ब्रिज देश का सबसे वजनी 2270 टन व 115 मीटर लंबा ट्रस ब्रिज बताया जा रहा है। इस ब्रिज में 1.13 लाख नट बोल्ट लगाए गए हैं। यह काम कोंकण रेलवे के इंजीनियरों की देखरेख में किया जा रहा है। ट्रसल पर रेल लाइन बिछे गर्डर रखकर लांचिंग पैड बनाया जाएगा। इसके लिए दोनों गर्डर रखने में करीब 12 घंटे का समय लगेगा।

ट्रस ब्रिज को लांच करने में 35 दिन का समय लगेगा। इसके लिए उत्तर रेलवे ने 12 जुलाई तक के लिए ब्लाक स्वीकृत किया है। अभी दिल्ली से आने वाले वाहन चिपियाना में चार लेन से निकलते हैं। आज मंगलवार रात आठ बजे से सिर्फ दो लेन को खोला जाएगा। ऐसे में जाम लगने की आशंका है। एनएचएआइ की ओर से सभी लेनों पर मार्शल तैनात किए जाएंगे। इसी के साथ ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की जाएगी।

Published on:
21 Jun 2022 07:08 pm
Also Read
View All