मेरठ

Covid Vaccine लगवाने के बाद शराब का सेवन कर सकते हैं? जानिए गाइडलाइन और डॉक्टर की सलाह

Covid Vaccine precaution जहन में उठ रहा सवाल 'क्या वैक्सीन लगवाने के बाद शराब का सेवन ठीक है।' रोज के शौकीन नहीं लगवा रहे वैक्सीन की डोज। चिकित्सकों ने ऐसे लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2021, 1:46 PM IST
covid whisky

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। Covid Vaccine Precaution अगर आप शराब (whisky) के शौकीन हैं और यह मान रहे हैं कि अगर कोविड वैक्सीन (covid vaccine) लगवा ली तो कुछ दिन के लिए शराब (sharab) छोड़नी होगी तो यह बिल्कुल गलत है। कोविड वैक्सीन (corona vaccine) लगवाने के बाद आप अगर पीना ही चाहते हैं तो काफी लिमिट में पी सकते हैं। यह चिकित्सकों की राय है। दरअसल, शराब के शौकीन वैक्सीन लेने से दूरियां बना रहे हैं। इस बीच चिकित्सकों ने सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है। जिससे कोरोना को हराया जा सके।

बता दें कि शराब के शौकीन कुछ लोग प्रतिदिन पीने के आदी होते हैं। ऐसे में अगर वे डोज लेकर भले ही कोविड से बच जाएं लेकिन बिना एल्कोहल के बिना वे बैचेन होने लगते हैं। ऐसे लोग वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं। इस बीच डॉक्टरों ने इस बात को स्पष्ट किया है कि सरकार की और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की कोई ऐसी गाइडलाइन नहीं आई है जिसमें यह कहा गया है कि शराब का सेवन कोविड वैक्सीन के प्रभाव को कम करता है।

डॉ प्रवीण पुंडीर बताते हैं कि भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी गाइडलाइन में शराब पीने या न पीने की सीधे-सीधे किसी तरह की कोई सलाह नहीं दी गई है। इन गाइडलाइन के अनुसार शराब के सेवन से अब तक वैक्सीन की इफेक्टिवनेस प्रभावित होने का कोई सबूत नहीं मिला है। लेकिन बेहतर होगा कि शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।

कम मात्रा में कर सकते हैं सेवन

डा पुंडीर के मुताबकि बेहतर होगा कि डोज के बाद शराब का सेवन न किया जाए। अगर करना ही है तो काफी लिमिट में सेवन कर सकते हैं। दरअसल, वैक्सीन लगने के बाद शरीर में एंटीबॉडी को सही तरीके विकसित होने में 3 सप्ताह का समय लगता है। लिहाजा टीका लगने के बाद कुछ समय के लिए शराब की मात्रा कम करनी ही चाहिए और अगर हो सके तो इसके सेवन से बचना ही चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला