मेरठ

Crime मेरठ में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, 23 वर्षीय आरोपी…

Crime : पीड़िता के पिता के अनुसार घटना के समय उनकी बेटी घर पर अकेली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

less than 1 minute read
Nov 09, 2025
आरोपी पुलिस हिरासत में ( फोटो स्रोत मेरठ पुलिस)

Crime : यूपी के मेरठ में एक नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

सहारनपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल के लॉकर से असॉल्ट राइफल बरामद!

सरुरपुर थाना क्षेत्र की घटना

मेरठ पुलिस के अनुसार सरूरपुर थाने पहुंचे एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी 23 वर्षीय साजिद उनके घर में घुस गया और बेटी को आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। आरोपों के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। यह कहा कि अगर किसी को भी घटना के बारे में बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

इस घटना के बाद जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो पीड़िता ने अपने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद लड़की का पिता पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से इसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Published on:
09 Nov 2025 08:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर