मेरठ

विदेशी फूड सप्लीमेंट के शौकीन सावधान ! क्राइम ब्रांच ने किया शक्तिवर्धक इंजेक्शन और गोलियों का भंड़ाफोड़

Fake Food Supplements and Strength Injections अगर फूड सप्लीमेंट का उपयोग करते हैं और अपना वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाए। कहीं ऐसा ना हो कि वजन और शक्तिवर्धक होने के लिए उपयोग किए जा रहे ये विदेशी फूड सप्लीमेंट foreign food supplements नकली हो। मेरठ में एक महीने में करोड़ों रुपये से अधिक का नकली फूड सप्लीमेंट और शक्तिवर्धक इंजेक्शन और गोलियां बनाने का भंड़ाफोड़ हो चुका है। आज भी थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और गोलियां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2022, 8:25 PM IST
आप भी उपयोग कर रहे हैं ये विदेशी फूड सप्लीमेंट तो हो जाए सावधान
आप भी उपयोग कर रहे हैं ये विदेशी फूड सप्लीमेंट तो हो जाए सावधान

Fake Food Supplements and Strength Injections जिले में एक बार फिर से नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और गोलियों का भंड़ाफोड़ पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरूख है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व मेरठ पुलिस ने पश्चिमी उप्र के सबसे बडे़ दवा बाजार खैरनगर में छापा मारकर वहां से बड़ी मात्रा में नकली फूड सप्लीमेंट और विदेशी कंपनियों के रेपर बरामद किए थे। आज थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शक्तिवर्धक गोली और इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

बताया जाता है कि शक्तिवर्घक गोलियां और इंजेक्शन बनाने का काम घर में ही चलर रहा था। पकड़ा गया युवक कंकरखेड़ा निवासी शाहरुख अपने घर में नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और फूड सप्लीमेंट बनाता था उसके बाद उसको बाहर दुकानों में सप्लाई करता था। इस सूचना पर मेरठ सर्विलांस टीम मौके पर पहुंच गई और छापा मारकर पूरी फैक्ट्री का पर्दाफाश कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और फूड सप्लीमेंट बरामद किया हैं। यहीं पर तहखाने में काफी संख्या में नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं।

पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा का कहना है कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से करीब 60 लाख रुपये का कैश भी बरामद हुआ है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी कार्रवाई जारी थी। माना जा रहा है कि कुछ बडे़ राज और कामयाबी पुलिस के हाथ लगने वाली है। आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि पकडे़ गए नकली इंजेक्शन और टेबलेट की कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपये में हो सकती है।

Updated on:
20 Aug 2022, 8:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला