3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में बैंक मैनेजर पति ने की पिटाई तो इंजीनियर प्रेमी के पास गुरुग्राम से इस हालात में बरामद हुई विवाहिता

मेरठ निवासी सरकारी बैंक में मैनेजर की पत्नी को एक सप्ताह बाद पुलिस ने गुरुग्राम से उसके इंजीनियर प्रेमी के घर से बरामद कर लिया है। पुलिस महिला और उसके इंजीनियर प्रेमी को मेरठ ले आई है। महिला ने बैंक मैनेजर पति पर प्रताडना का आरोप लगाया है। उसने मैनेजर पति के साथ जाने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों केा सौंप दिया है। वहीं महिला के इंजीनियर प्रेमी ने बताया कि वह गुरुग्राम में उसके पास एक सप्ताह से रह रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 20 Aug 2022, 4:02 PM IST

बैंक मैनेजर पति ने की पिटाई तो इंजीनियर प्रेमी के पास गुरुग्राम से ऐसे बरामद हुई विवाहिता

बैंक मैनेजर पति ने की पिटाई तो इंजीनियर प्रेमी के पास गुरुग्राम से ऐसे बरामद हुई विवाहिता

मेरठ निवासी सरकारी बैंक मैनेजर की पत्नी एक सप्ताह से लापता थी। पत्नी की बरामदगी के लिए बैंक मैनेजर ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सर्विलांस और महिला के काल डिटेल की मदद से उसको गुरुग्राम से बरामद कर लिया। पुलिस महिला को तो वापस ले आई लेकिन वह पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। महिला ने अपने मैनेजर पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने बाद में महिला को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। शताब्दीनगर निवासी एक युवक सरकारी बैंक में मैनेजर है। पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व बैंक मैनेजर ने अपनी पत्नी की पिटाई थी। जिसके बाद उनकी पत्नी गुरुग्राम में रहने वाले अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। महिला का प्रेमी गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। उसने मेरठ के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक की पढ़ाई की है।


पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। महिला के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला को छिपाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। मायके वालों ने अनहोनी की आशंका भी जताई। पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी अपने ब्रह्मपुरी निवासी इंजीनियर प्रेमी के साथ गुरुग्राम चली गई थी। पुलिस ने गुरुग्राम से विवाहिता को बरामद कर लिया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने पति से परेशान होकर प्रेमी के साथ जाने की बात कही है। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और पति को बुलाकर उसके साथ भेजना चाहा। लेकिन उसने पति संग जाने से ही मना कर दिया। पुलिस ने महिला को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।


यह भी पढ़ें : गोकशी रोकने में नाकामी पुलिस चौकी को मेरठ एसएसपी ने किया सस्पेंड


परतापुर थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए और सीडीआर निकलवाई तो महिला गुरुग्राम में मिली। वहीं इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि ब्रह्मपुरी के रहने वाला युवक गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। महिला इंजीनियर के संपर्क में थी। पुलिस को महिला ने बताया कि जब वह पति से परेशान हो गई। तब उसने इंजीनियर को कॉल कर सभी बातें बताई। उसके बाद महिला इंजीनियर के पास चली गई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश