मेरठ

क्राइम लव स्टोरी फिल्म दो अजनबी मेरठ के पर्दे पर मचाएगी धूम, जारी हुआ पोस्टर

क्राइम पर आधारित लव स्टोरी पर बनी फिल्म दो अजनबी जल्द ही मेरठ के रूपहले पर्दे पर धूम मचाएगी। इसका पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। बालीवुड से जुडे़ टीवी अभिनेता अंकित बाठला भी इस फिल्म में किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म जल्द ही रूपहले पर्दे पर धूम मचाएगी। फिल्म के बारे में उन्होंने काफी कुछ जानकारी बताई है। अंकित कई कार्यशालाए यहां पर आयोजित कर चुके हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2022, 7:39 PM IST
क्राइम लव स्टोरी फिल्म दो अजनबी मेरठ के पर्दे पर मचाएगी धूम, जारी हुआ पोस्टर
क्राइम लव स्टोरी फिल्म दो अजनबी मेरठ के पर्दे पर मचाएगी धूम, जारी हुआ पोस्टर

आजकल लगभग हर रोज़ मेरठ में फिल्मों के शौकीन दर्शकों को एक नयी फिल्म के बारे पता चलता है। इसी क्रम में आगामी बॉलीवुड फिल्म दो अजनबी का पोस्टर, फिल्म मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता आर्य बब्बर एवं टीवी अभिनेता अंकित बाठला निभा रहे हैं। फिल्म के मोशन पोस्टर को देखकर पता चलता है कि बॉलीवुड एक्टर अमन यतन वर्मा फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं।


फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि श्प्यार कभी मरता नहीं, प्यार का कोई अंत नहीं है, इसकी कोई हदें नहीं हैं। निर्देशक के कैप्शन को पढ़कर एवं मोशन पोस्टर को देखकर यह साफ़ कहा जा सकता है कि फिल्म एक लव स्टोरी होने वाली है। जो कहीं न कहीं क्राइम पर आधारित है। फिल्म के टाइटल की डिजाईन को देखकर पता चलता है कि फिल्मे में मर्डर एवं सस्पेंस भी दिखाया जायेगा।


आपको बता दें कि फिल्म में अंकित बाठला एवं आर्य बब्बर की हीरोइन अनु मित्रा हैं जो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। उनके साथ.साथ फिल्म में अभिनेता सूरज शर्मा, सनी ठाकुर एवं रॉकी योजो ने अन्य महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। जानकारी है कि ब्लाकबस्टर फिल्म एंटरटेनमेंट एवं पी के एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण प्रोड्यूसर सूरज शर्मा एवं अनु मित्रा द्वारा किया गया है। बता दें कि अंकित बाठला का मेरठ से काफी गहरा नाता रहा है। वो यहां पर कई कार्यशालाएं भी आयोजित कर चुके हैं।

Updated on:
9 Sep 2022, 7:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला