मेरठ

मेडिकल के लिए बदमाश को लेकर जा रही थी पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

खबर की मुख्य बातें- -फरार हुए बदमाश पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं -बदमाश थाना सिविल लाइन थाने से कुछ ही दूरी से फरार हुआ -पुलिस ने चार टीम तलाशी में लगाई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 4:59 PM IST
police
मेडिकल के लिए बदमाश को लेकर जा रही थी पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

मेरठ। मेडिकल जांच के लिए जीप में अस्पताल लेकर जा रही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बदमाश के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फरार हुए बदमाश पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश थाना सिविल लाइन थाने से कुछ ही दूरी से फरार हुआ।

फरार हुए बदमाश ने दिन में महिला से अपने साथी के साथ एक लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। महिला की तत्परता से इस बदमाश को आम लोगों ने पकड़ लिया गया था और पुलिस को सौंप दिया था। जब पुलिस इस बदमाश को लेकर मेडिकल जांच करवाने के लिए जा रही थी तभी बदमाश पुलिस की जीप से कूदकर फरार हो गया।

इस मामले में एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि महिला से लूट करते समय एक बदमाश पकड़ा गया था। जिसका नाम मनीष है। थाना पुलिस इसका मेडिकल कराने के लिए लेकर जा रही थी। तभी ये गाड़ी से कूदकर भाग गया। इसको पकड़ने के लिए चार टीम लगाई गई हैं। जल्द ही ये पकड़ में आ जाएगा। इसके ऊपर विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मुकदमें चल रहे हैं। ये बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। इसका दूसरा साथी जो वारदात के दौरान फरार हुआ था, उसकी तलाश भी की जा रही है। जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान