मेरठ

इस पूर्व विधायक के भार्इ पर हुआ जानलेवा हमला, भाजपा के लिए कह दी ये बात

दोस्तों के साथ दिल्ली जा रहा था भार्इ

2 min read
Jul 25, 2018
इस पूर्व विधायक के भार्इ पर हुआ जानलेवा हमला, भाजपा के लिए कह दी ये बात

बागपत।बागपत के नेशनल हाईवे 709 बी पर शाम ढलते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया।बागपत में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है आए दिन कहीं पर भी किसी पर भी फायरिंग हो जाती है ,बागपत में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है किसी की भी हत्या करना हो तो अपराधी बागपत जाकर सबसे सुरक्षित महसूस करता है और अपने काम को अंजाम दे डालता है।सुरक्षा को लेकर यह बात किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि बड़ौत के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहीं है।इसकी वजह मंगलवार को उनके फुफेरे भाई पर हमला होना है।वह हाल जानने के लिए मेरठ मेडिकल पहुंचे थे और भाई की हालत देखकर उन्होंने बागपत में बढ़ते क्राइम पर सवाल उठाए है।

देर शाम मारी गर्इ गोलियां हालत गंभीर

दरअसल पूर्व विधायक के मुजफ्फरनगर के फुगाना निवासी फुफेरे भार्इ लोकेश शर्मा पर बागपत में मंगलवार शाम जानलेवा हमला हो गया।उस समय वह अपने दोस्तों के साथ बागपत में नेशनल हार्इवे 709 बी पर आशीर्वाद अस्पताल के पास पहुंचा ही थी।वह गाड़ी रोककर लघुशंका करने लगा।इसी दौरान पीछे से कुछ युवकों ने गाड़ी रोककर लोकेश शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इसमें 3 गोलियां विधायक के भाई को लगी हैं। जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है।वहीं गोली लगने का पता लगते ही पूर्व विधायक भार्इ का हाल जानने मेरठ अस्पताल पहुंचे।

यहां भाजपा सरकार पर खड़े किए सवाल

यहां पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि बागपत में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं आए दिन किसी की भी हत्या कर दी जाती है।हत्या के बाद सबको बागपत में फेंक दिया जाता है।लेकिन इस पर कोई लगाम नहीं है।एक तरफ भाजपा सरकार बदमाश गुंडों पर लगाम लगाने की बात करती हैं।वही बागपत में बदमाशों का ही बोलबाला है।उनसे पूछे गए इस सवाल पर कि यह गोली किसने चलाई हैं।उन्होंने इस पर जानकारी से इनकार कर दिया और जांच कर कड़ी कार्रवार्इ की मांग की।वहीं एसपी बागपत का कहना है कि जांच चल रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Published on:
25 Jul 2018 04:37 pm
Also Read
View All