वहीं मंगलवार देर शाम बागपत में हुई गोलीबारी के लिए मुन्ना बजरंगी गैंग की आैर सवाल उठाए जा रहे है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह फायरिंग मुन्ना बजरंगी के साथियों ने तो नहीं की है ,हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है और मामले कि जांच में जुटी है। आपको बता दें की नेशनल हाईवे 709 बी पर बागपत में लोकेश दीक्षित के फुफेरे भाई पर फायरिंग की गई है।जिसको लोग मुन्ना बजरंगी हत्याकांड से जोड़कर देख रहे है। वहीं जिले में इन आशंकाओं को लेकर माहौल गर्म है।