बागपत।बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद भले ही जेल में सुरक्षा आैर व्यवस्था की बात की जा रही हो,लेकिन स्थिती जस की तस है।इसकी वजह दो दिन पहले ही एक बार फिर जेल में दो कैदियों के पास से मोबाइल पकड़े जाना है।आरोप है कि इन मोबाइलों से जेल से बाहर कैदियों के परिजनों को फोन कराकर उगाही करार्इ जा रही है।वहीं जिलाधिकारी बागपत ने मामले को गंभीर बताया है।