मेरठ

Lalita Gautam Murder Case: मेरठ में पीड़ित परिजनों से मिले अखिलेश, CM योगी और UP पुलिस पर निकाली भड़ास

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने मेरठ पहुंचकर मृतक दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अखिलेश ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) एवं यूपी पुलिस पर निशाना साधा।
2 min read
Jul 11, 2026
Akhilesh meets Lalita Gautam family
मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या: पीड़ित परिजनों से मिले अखिलेश (फोटो- SP 'X')

AkhileshYadav meets Lalita Gautam Family: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) ने मेरठ में हुई दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या के बाद उसके परिजनों से मुलाकात की है। इस मौके पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा- न्याय की इस लड़ाई में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार पीड़ित परिवार की हर मांग पूरी करे और मृतक बेटी को न्याय मिले।

अखिलेश बोले- पुलिस ने कमजोर मुकदमा दर्ज किया

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ की बेटी के साथ हुए महा-अत्याचार व हत्या के बाद नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह नाइंसाफी की पराकाष्ठा है। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद होती है। उनके ही उच्चाधिकारी अन्याय और अपने अहंकार के अनवरत झापड़ आम जनता के गाल पर मार रहे हैं। इसका वीडियो पूरी दुनिया में फैल चुका है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश की पुलिस की छवि को खंडित कर रहा है। इससे वो पुलिसकर्मी भी शर्मिंदा हैं, जो अपनी कर्तव्य परायणता और आम जनता के प्रति संवेदनशील हैं।

अखिलेश बोले- PDA अब सहेगा नहीं, कहेगा

अखिलेश ने कहा कि PDA अब सहेगा नहीं, बल्कि कहेगा। सच तो ये है कि जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ, विशेष रूप से एक युवा मृतक की शोक-संतप्त मां से सरेआम अभद्रता का वाचन करे, उसकी पुलिस से कोई भी उम्मीद करना बेमानी है। मस्तिष्क का आदेश ही, उंगलियां मानती हैं। अब जनता भाजपाइयों का भाषण सुनने के मूड में नहीं है। सपा अध्यक्ष ने कहा- जब वे खुद ही बेलगाम है, जिसके हाथ में लगाम है तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान है?