मेरठ

ऑनर किलिंग! प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव तालाब में फेंका, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार

Highlights - मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की घटना - युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव तालाब में फेंका - परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2021, 9:56 AM IST
meerut.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. जिले के मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को बोरे में बंद कर तालाब में फेंक दिया गया। परिजनों ने इस मामले में प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दरअसल, मामला मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां तालाब में 18 वर्षीय अभिषेक नाम के छात्र का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अभिषेक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़ित पिता ने बताया कि इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती का पिता और चाचा कई बार अभिषेक को जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे। शुक्रवार देर रात अभिषेक प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इस दौरान अभिषेक के भाई आशीष ने उसे काफी समझाया भी था, लेकिन इसके बावजूद वह प्रेमिका से मिलने गया।

जब वह देर रात तक भी नहीं लौटा तो परिजनों उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह अभिषेक का शव तालाब में बरामद हुआ। गांव के ही रहनेे वाले पारिक और वचन सिंह ने बताया कि रात के समय उन्होंने देखा था कि युवती के परिजन अभिषेक को बुग्गी में बिठाकर तालाब की तरफ ले जा रहे थे। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला