मेरठ

खुशखबरी: 31 मार्च से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Highlights: — आधा होगा टोल टैक्स — कैमरे की जद में आते ही कट जाएगा टोल टैक्स — एनएचएआई ने तैयार किया प्लान
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2021, 10:28 AM IST
delhi-meerut-expressway-23.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब वो दिन दूर नहीं जब मेरठ से दिल्ली मात्र 60 मिनट में पहुंचा जा सकेंगा। एक्सप्रेसवे को खोलने की तारीख पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने मुहर लगा दी है और 31 मार्च यानी बुधवार की सुबह से एक्सप्रेसवे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। संभावना है कि एक अप्रैल से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर चलने वालों को केवल आधा टोल टैक्स देना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे को लेकर नया मास्टर प्लान तैयार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एनएचएआई ने एक प्लान तैयार करके केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। जिसमें कहा गया है कि जल्दी मौजूदा टोल दरों को डी-नोटिफाई कर दिया जाए। इसका सबसे बड़ा फायदा डासना से हापुड़ चलने वाले लोगों को मिलेगा। अभी इन लोगों को कार से सफर करने के लिए 125 रुपये देने पड़ते हैं। यह दर घटकर मात्र 70 रुपये हो जाएगी।

कैमरे कटेंगे टोल टैक्स :—

एनएचएआई अब दूरी के हिसाब से टोल टैक्स लेने पर विचार कर रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कैमरों के जरिए टोल टैक्स लिया जाएगा। मतलब, आप जितनी दूरी तय करेंगे, उसके हिसाब से टोल लिया जाएगा। यह ऑटोमेटिक टोलिंग सिस्‍टम लागू करने की घोषणा तीन दिन पहले भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की है। दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर सभी एंट्री और एक्जिट पॉइंट पर कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे नंबर प्‍लेट को स्‍कैन करेंगे और दूरी की गणना करके टोल फास्टैग से काट लेंगे।

अभी पूरा नहीं हो पाया काम :—

दिल्ली—मेरठ एक्सप्रेस वे पर हापुड और गाजियाबाद तक काम पूरा हो चुका है। वहीं अभी इस एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद के आगे काम चल रहा है। जिस रफ्तार से काम चल रहा है अगर ऐसे ही रहा तो मई तक ही इस पर काम पूरा हो पाएगा। तभी एक्सप्रेस वे पूरी तरह से वाहनों के लिए खुलेगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला