मेरठ। मेरठ कालेज की जिस बीए की छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस दर-दर की खाक छान रही थी, वह मेरठ से 1300 किमी दूर बिहार के अररिया में अपने प्रेमी के पास जा पहुंची। इतना ही नहीं, वहां पर भाजपा विधायक ने दोनों का निकाह भी करा दिया। दरअसल, मेरठ कालेज की लापता छात्रा की बरामदगी के लिए छात्रों ने कई दिन तक हंगामा किया और प्रदर्शन किया था। यहां तक कि छात्रों ने पुलिस प्रशासन को छात्रा की बरामदगी न होने पर कालेज में ताला लगाने की चेतावनी दी थी।