पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक को बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। दबंग आरोपियों ने भाई के पैर में रस्सी बांधकर सड़क पर घसीटा और उसको जमकर पीटा। पीड़ित जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एसएसपी को सफाई देने के लिए मीडिया के सामने आना पड़ा। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को पूरी घटना का वीडियो सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की, जिस पर एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।