मेरठ

बचपन से साथ रहे छह दोस्तों को मौत भी आई एक साथ, मोर्चरी के फर्श पर पड़ी लाशों को देख परिजन बेहोश

Meerut News, NH 58 Road Accident: मौज मस्ती, घूमना फिरना कुछ ऐसी थी छहों दोस्तों का लाइफ स्टाइल। जहां भी जाते एक साथ, यहां तक कि मौत भी सभी दोस्तों को एक साथ ही आई। मोर्चरी में फर्श पर लाशों को देख परिजन बेहोश हो गए।
2 min read
Nov 15, 2023
NH 58 Road Accident
दिल्ली हरिद्वार हाईवे एनएच 58 सड़क हादसे में चकनाचूर हुई कार।

NH 58 Road Accident, Meerut News: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे एनएच 58 एक बार फिर से खूनी साबित हुआ। एनएच 58 पर हुए भीषण हादसे में दिल्ली निवासी छह दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है कि कार को क्रेन से खींचकर ट्रक के पीछे से निकाला गया। उसके बाद कार में फंसे युवकों की लाशों को निकालकर मोर्चरी भेजा गया। मृतकों की पहचान शिवम त्यागी, पार्श शर्मा, कुनाल शर्मा, धीरज, विशाल और एक अज्ञात के रूप में हुई। सभी युवक आपस में दोस्त थे और दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। मृतक युवकों के परिजन दिल्ली के शाहदरा से मोर्चरी पहुंचे। अपनों के शव फर्श पर पड़े देख परिजन बेहोश हो गए।

अधिकांश समय एक साथ गुजारते थे सभी दोस्त
मोर्चरी पहुंचे छह युवकों के परिजनों ने बताया कि सभी युवक आपस में दोस्त थे। एक साथ ही घूमने के लिए जाते थे। दिन में अधिकांश समय सब साथ गुजारा करते थे। किसी को क्या पता था कि मौत भी सभी को एक साथ आएगी। शाम को पोस्टमार्टम के लिए छह लाशों को परिजन डीसीएम में लादकर दिल्ली शाहदरा ले गए।

सभी छह दोस्त दिल्ली शाहदरा के निवासी
यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में छह दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी छह दोस्त दिल्ली शाहदरा के निवासी थे और दिल्ली से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। दिल्ली निवासी सभी मृतक दोस्त शाहदरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान के बाद उनके घरों पर हादसे की सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। दोपहर बाद मृतकों के परिजन मुजफ्फरनगर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो सफेद कपड़े में लिपटी लाशों को देखकर सभी दहाड़ मारकर रोने लगे।

रात में 11 बजे सभी दोस्तों ने हरिद्वार जाने की जानकारी दी
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पार्श शर्मा के चाचा ने बताया कि रात 11 बजे पार्श ने घर पर फोन कर कहा कि वो और सभी दोस्त हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे हैं। मंगलवार की रात तक वापस लौट आएंगे। लेकिन सुबह 5 बजे मुजफ्फरनगर पुलिस का फोन आया कि सड़क हादसे में सभी छह दोस्तों की मौत हो गई है। इसके बाद से तो घर में हाहाकार मचा हुआ है।

Published on:
15 Nov 2023 10:30 am